{"_id":"8c21edae2ef519a38db9f1b45b9e1e5f","slug":"one-killed-in-road-accidents-one-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में एक की मौत, एक घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में एक की मौत, एक घायल
अमर उजाला ब्यूरो हरदोई।
Updated Tue, 05 Jan 2016 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहाबाद में बहन के घर से लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। वहीं,
विज्ञापन
विज्ञापन
मल्लावां में कटरा बिल्हौर राजमार्ग पर बीटीसी की पढ़ाई कर रहे एक
बाइक सवार को ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया।
शाहाबाद में बहन के घर से लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जनपद शाहजहांपुर के थाना क्षेत्र सिंधौली के गांव पैना निवासी घनपाल का पुत्र डबलू (30) कोतवाली क्षेत्र के बेहटाकोला गांव में अपने बहनोई रामवीर के घर गया था। सोमवार को वह मोटर साइकिल से घर लौट रहा था। इसी दौरान हरियाली बाजार के पास सामने से आ रही रोडवेज बस ने टक्कर मार दी।
आसपास मौजूद लोगाें की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। जहां डाक्टरों से उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के बहनोई रामबीर की तहरीर पर पुलिस ने रोडवेज बस चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। उधर, दुर्घटना के बाद चालक बस लेकर फरार हो गया।
वहीं, मल्लावां में कटरा बिल्हौर राजमार्ग पर बीटीसी की पढ़ाई कर रहे एक बाइक सवार को ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम हेरवल निवासी राजाराम का पुत्र शोभित (24) बाइक से सुबह करीब 7 बजे माधौगंज से संडीला जा रहा था। उसी दौरान कटरा बिल्हौर राजमार्ग पर मिहीलाल इंटर कालेज के पास ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। वहां से गुजर रहे राहगीरों ने उसे इलाज के लिए पीएचसी में भर्ती कराया। चिकि त्सकों ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। घटना की सूचना परिजनों को दी गई है।