फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   One killed in road accidents , four wounded

सड़क हादसों में एक की मौत, चार घायल

Wed, 10 Feb 2016 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई।
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई। Updated Wed, 10 Feb 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
One killed in road accidents , four wounded
 सड़क हादसों में एक युवक की मौत हो गई वहीं चार गंभीर रूप से घायल हो गए। पिता-पुत्री की हालत गंभीर होने पर उनको चिकित्सक ने लखनऊ रेफर कर दिया।
विज्ञापन


लोनार थाना क्षेत्र के ग्राम चिमना निवासी राहुल सिंह (22) पुत्र सूर्य प्रकाश बुधवार को बाइक से शहर आ रहे थे। बावन रोड पर शहर कोतवाली क्षेत्र के भिठारी के पास बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना पुलिस को मिलने पर पुलिस ने उसको जिला अस्पताल पहुंचा। जहां पर चिकित्सक ने उसको मृत घोषित कर दिया।

 घटना की जानकारी पुलिस ने परिजनाें को दी। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया कि वह दो भाइयों में बड़ा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर, शहर कोतवाली क्षेत्र के आवास विकास कालोनी निवासी आलोक श्रीवास्तव (30) पुत्र उमेश श्रीवास्तव अपनी पुत्री अदिति श्रीवास्तव (5) को बाइक से लेकर विद्यालय छोड़ने जा रहे थे। नघेटा रोड पर आवास विकास मोड़ के पास तेजरफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


दोनों को जिला अस्पताल लाया गया। जहां से हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने लखनऊ स्थित ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया। इधर, देहात कोतवाली क्षेत्र के भदेउरा निवासी अनस (11) पुत्र लतीफ सड़क हादसे में घायल हो गए। वहीं सुरसा थाना क्षेत्र के ग्राम बिराहिमपुर निवासी छोटे (40) पुत्र विजय सड़क हादसे में घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाइक सवार नहीं लगाए थे हेलमेट
हरदोई। लोनार थाना क्षेत्र में हादसे का शिकार बाइक सवार युवक हेलमेट नहीं लगाए था। वहीं शहर कोतवाली क्षेत्र में हुए हादसे में घायल युवक भी हेलमेट नहीं लगाए थे। इससे उनको गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed