{"_id":"5f3207a86caa22fb7173adcbecb26528","slug":"one-killed-in-road-accident-hindi-news-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में एक की मौत, पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में एक की मौत, पांच घायल
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई।
Updated Thu, 11 Feb 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में गुरुवार को हुए सड़क हादसों में एक युवक की मौत हो गई और पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थाना क्षेत्र पिहानी के कस्बा के नागर मोहल्ला निवासी वीरेंद्र (40) पुत्र बच्चू लाल बुधवार की देर शाम शाहाबाद रोड पर पैदल जा रहे थे।
पिहानी तिराहे पर अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उनको एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया। जहां पर चिकित्सक ने उनको मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने बताया कि वह मजदूरी करता था।
उसके एक पुत्र मोहित है। इधर, हरियावां थाना क्षेत्र के अरूआ निवासी महेश (30) पुत्र राम भरोसे, शहर कोतवाली क्षेत्र के आलू थोक निवासी दिनेश (30) पुत्र द्वारिका, बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के महमदपुर निवासी सुनील (32) पुत्र गोकरन, टड़ियावां थाना क्षेत्र के हेतमपुर निवासी ऋषिकांत (26) पुत्र श्यामा कुमार और संदीप (20) पुत्र मूल चंद्र सड़क हादसों में घायल हो गए। उनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।