{"_id":"687a86b8a44e77a5aa0d8cc8","slug":"one-killed-another-injured-in-collision-between-bike-and-moped-hardoi-news-c-213-1-hra1006-134528-2025-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: बाइक और मोपेड की टक्कर में एक की मौत, दूसरा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: बाइक और मोपेड की टक्कर में एक की मौत, दूसरा घायल
विज्ञापन
दिवंगत प्रभूदयाल।
हरदोई। लखनऊ-पलिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार दोपहर बाइक और मोपेड की टक्कर हो गई। यासीनपुर के पास हुई घटना में एक की मौत हो गई। दूसरे का इलाज चल रहा है।
मझिला थाना क्षेत्र के झबरीपुरवा निवासी प्रभूदयाल (51) बटाई पर खेती करते थे। पड़ोसी गांव सहादतनगर निवासी दिनेश (48) उनके साझेदार हैं। दोनों ने गांव निवासी बबलू पाल की खेती बटाई पर ले रखी है।
प्रभूदयाल के पुत्र पवन के मुताबिक दोनों लोग बाइक से शुक्रवार की दोपहर बेहटा गोकुल की बाजार से खाद लेने आए थे। खाद की बोरियां खरीदकर उन्हें ऑटो पर लोड करा दिया। फिर दोनों बाइक से गांव जा रहे थे। यासीनपुर के पास बाइक की मोपेड से टक्कर हो गई।
विज्ञापन
इसमें प्रभूदयाल और दिनेश गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को मेडिकल कॉलेज लाया गया। यहां चिकित्सक ने प्रभूदयाल को मृत घोषित कर दिया, जबकि दिनेश को भर्ती कर लिया गया।