{"_id":"e6cc451ce931f1bfc708466d69a0873f","slug":"one-died-in-accidents-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसों में एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसों में एक की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
Updated Wed, 11 Nov 2015 09:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलग अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में एक युवक की मौत हो गई। वहीं 12 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से परिवार में मातम छाया हुआ है।
विज्ञापन
लोनार थाना क्षेत्र के सवायजपुर-हरदोई मार्ग पर नहर पुलिया के पास मंगलवार की देर शाम बाइक को ट्रक ने टक्कर मार दी थी। जिससे बाइक सवार बड़े भइया (40) पुत्र राम पाल निवासी गैहरी खदरी थाना बेहटा गोकुल व विजेंद्र (26) पुत्र श्याम लाल निवासी चंदेली पिहानी और मुन्ना लाल (38) निवासी टड़ियावां घायल हो गए थे।
विज्ञापन
सभी को जिला अस्पताल लाया गया था। जहां पर हालत गंभीर होने पर बड़े भइया को लखनऊ रेफर कर दिया गया था। परिजन उनको लखनऊ ले जाने की तैयारी कर रहे थे। इसी बीच उनकी मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया कि वह अपने बहनोई महेश के घर चचरा पुर थाना सांडी गए थे। वहीं से वापस आ रहे थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
उधर, पाली थाना क्षेत्र के ग्राम दरियापुर निवासी नेम सिंह (22) पुत्र अमर पाल अपने मौसी अमरावती (40) को बाइक से उनके घर ग्राम अन्ना थाना हरपालपुर जा रहे थे। रास्ते में पाली क्षेत्र के ग्राम परेली के पास बाइक बेकाबू होकर पलट गई।
इससे दोनों घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इधर पिहानी थाना क्षेत्र के ग्राम रहीमपुर निवासी सुमन (50)पत्नी संजय बाइक से अपने पति के साथ शहर आई हुई थी। यहां से वापस जाते समय सरकुलर रोड़ पर ट्रक ने टक्कर मार दी।
इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। इधर बघौली क्षेत्र के ग्राम धतनखेड़ा निवासी राजेश (40) पुत्र राम सहाय और सोनी (18) पत्नी श्याम जी सड़क हादसे में घायल हो गई। उधर, टड़ियावां थाना क्षेत्र के ग्राम अहिरोरी निवासी संगीता (21) पत्नी विजय कुमार सड़क हादसे में घायल हो गई। इधर लोनार थाना क्षेत्र के ग्राम इटोरिया निवासी राजाराम (60) पुत्र जालिम सड़क हादसे में घायल हो गए, वहीं पाली थाना क्षेत्र के ग्राम परेली निवासी ब्रजपाल (30) पुत्र नन्हूक को बाइक ने टक्कर मार दी।
इससे वह घायल हो गए। इसके अलावा अन्य घटना में बेनीगंज क्षेत्र में प्रतापनगर चौराहे पर साइकिल सवार को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। इससे साइकिल सवार सोनू (20) पुत्र रईस निवासी झरोइया और बाइक सवार कन्हई (22) निवासी अजीजपुर टड़ियावां घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।