फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   One day's salary of four Panchayat secretaries withheld

Hardoi News: चार पंचायत सचिवों का एक दिन का वेतन रोका

Thu, 01 May 2025 10:59 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Thu, 01 May 2025 10:59 PM IST
विज्ञापन
One day's salary of four Panchayat secretaries withheld
- आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण में काम न होने पर सीडीओ ने जाहिर की नाराजगी
विज्ञापन

- महमूदपुर लालता गांव में भवन में लापरवाही पर पंचायत सचिव पर कार्रवाई की संस्तुति
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण की समीक्षा में सीडीओ सौम्या गुरूरानी ने पूरी जानकारी और काम न होने पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने बिलग्राम के सीडीपीओ को प्रतिकूल प्रविष्टि और गैरहाजिरी पर चार पंचायत सचिवों के एक दिन के वेतन भुगतान पर रोक लगा दी। ब्लॉक बेहंदर के मजमूदपुर लालता गांव में केंद्र भवन बनवाने में लापरवाही पर पंचायत सचिव पर कार्रवाई की संस्तुति कर दी।

सीडीओ ने बृहस्पतिवार को विकास भवन सभागार में आंगनबाड़ी केंद्रों के भवन निर्माण की समीक्षा की। बैठक की अध्यक्षता करते हुए सभी बीडीओ से वर्चुअल माध्यम से जानकारी ली। सीडीपीओ, पंचायत सचिव और अवर अभियंता में बैठक में रहे। सभी को निर्देश दिए कि भवन निर्माण तेजी से कराया जाए। नियमित निगरानी की जाए। बिलग्राम में निर्माण की स्थिति की पूरी जानकारी न होने पर नाराजगी जाहिर की और सीडीपीओ को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश दिए। गैरहाजिर चार पंचायत सचिव के एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए। कहा कि सीडीपीओ निर्माण के संबंध में बीडीओ से नियमित संवाद करें। सभी केंद्रों पर पेयजल और शौचालय की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed