फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   One claimant each for the post of President and General Secretary withdrew the name

अध्यक्ष व महामंत्री पद के एक-एक दावेदार ने वापस लिया नाम

Thu, 14 Oct 2021 08:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 Oct 2021 08:18 PM IST
विज्ञापन
One claimant each for the post of President and General Secretary withdrew the name
फोटो-4- गल्ला मंडी गेट पर लगी दावेदारों की होर्डिंगे। संवाद - फोटो : HARDOI
हरदोई। उद्योग व्यापार मंडल नवीन गल्ला मंडी स्थल, हरदोई के चुनाव के तहत गुरुवार को नाम वापसी प्रक्रिया पूर्ण की गई। अध्यक्ष, महामंत्री पद के एक-एक दावेदार ने अपना नाम वापस ले लिया, जिसके बाद सात पदों पर 19 उम्मीदवार शेष रह गए हैं।
विज्ञापन

अध्यक्ष पद के दावेदार राजेश व महामंत्री पद के दावेदार सर्वेश कुमार ने अपने नामांकन वापस ले लिए। चुनाव कमेटी के सदस्य विपिन गुप्ता ने बताया कि नाम वापसी प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद सात पदों पर 19 दावेदार शेष रह गए हैं।
विज्ञापन

बताया कि अध्यक्ष पद पर राजकुमार गुप्ता, प्रदीप व श्यामा कुमार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर कौशिक गुप्ता व रामसरन गुप्ता, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर संतोष कुमार व रावेंद्र कुमार, महामंत्री पद पर हरिश्याम गुप्ता, संजय कुमार व अतुल कुमार, वरिष्ठ मंत्री पद पर नरेश कुमार गुप्ता, रजनीश गुप्ता व सुनील कुमार, कनिष्ठ मंत्री पद पर संजीव कुमार गुप्ता, अनुज कुमार व ब्रजेश एवं कोषाध्यक्ष पद पर राकेश कुमार, राहुल अग्रवाल व सूरज गुप्ता के बीच चुनाव होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उद्योग व्यापार मंडल नवीन गल्ला मंडी स्थल, हरदोई की द्विवार्षिक चुनाव प्रक्रिया जोर पकड़ चुकी है। चुनाव प्रक्रिया जोर पकड़ते ही प्रत्याशियों में अपनी-अपनी होर्डिंगे लगवाने की होड़ मच गई। जिसके चलते मंडी का गेट व पूरा परिसर होर्डिंगों से पटा नजर आने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed