Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   On the second day of Holi, there was less crowd of patients in the OPD.

Hardoi News: होली के दूसरे दिन ओपीडी में कम रही मरीजों की भीड़

Thu, 05 Mar 2026 10:52 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 05 Mar 2026 10:52 PM IST
विज्ञापन
On the second day of Holi, there was less crowd of patients in the OPD.
फोटो- 23- हड्डी रोग विभाग में मरीजों को परामर्श देते डॉ. विनीश वर्मा। संवाद
हरदोई। होली के त्योहार के अगले दिन बृहस्पतिवार को मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में रोजाना के मुकाबले काफी कम भीड़ देखने को मिली। जहां एक ओर सुबह से ही ओपीडी में लंबी कतारें लग जाती थीं, वहीं आलम यह था कि भीड़ कम होने से मरीजों को काफी राहत रही। हालांकि, होली की मस्ती में हुईं घटना दुर्घटनाओं की वजह से एक्सरे कराने वाले मरीजों की भीड़ जरूर देखने को मिली।
विज्ञापन




मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में वैसे तो सुबह आठ बजे से ही पर्चा बनवाने के लिए लगने वाली लंबी कतारें लग जाती हैं, लेकिन होली के दूसरे दिन नजारा बदला हुआ था। आम दिनों में पंजीकरण खिड़की पर भारी भीड़ होती है, वहीं बृहस्पतिवार को काफी कम लोग नजर आए। चिकित्सकों के कक्ष के बाहर भी मरीजों को घंटों इंतजार नहीं करना पड़ा। प्रमुख चिकित्सक भी ओपीडी में मौजूद मिले, ऐसे में मरीजों ने बिना किसी जद्दोजहद के चिकित्सकों से परामर्श लिया। हालांकि, सबसे अधिक भीड़ हड्डी रोग विभाग में देखने को मिली। तमाम घटना व दुर्घटना की वजह से दोपहर 12 बजे तक 100 मरीजों ने परामर्श लिया। इसके अलावा मेडिसिन विभाग में 89 लोगों ने परामर्श लिया। वहीं, दंत रोग चिकित्सा विभाग में काफी कम मरीज पहुंचे। यही हाल अन्य विभागों का भी रहा।
विज्ञापन




एक्सरे विभाग पर रहा दबाव



भले ही सामान्य बीमारियों के मरीज कम रहे, लेकिन एक्सरे विभाग में खासी भीड़ देखी गई। होली के दौरान हुई आपसी झड़पों और सड़क हादसों में घायल हुए लोग बड़ी संख्या में जांच के लिए पहुंचे। हुड़दंग और बाइक फिसलने के कारण कई लोगों को फ्रैक्चर और गंभीर चोटें आईं। ओपीडी के अन्य हिस्सों में सुस्ती के उलट, एक्सरे कक्ष के बाहर घायलों और उनके परिजनों की भीड़ अपनी बारी का इंतजार करती दिखी। मरीजों की भीड़ इस कदर थी कि दो बजे तक करीब 143 लोगों के एक्सरे किए जा चुके थे। इसके बाद भी काफी भीड़ नजर आ रही थी। इनमें सबसे अधिक इमरजेंसी में आए मामले रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन








त्योहार के अगले दिन अक्सर मरीजों की संख्या कम रहती है, लेकिन स्वास्थ्य सेवाओं को पूरी तरह सक्रिय रखा गया है। ओपीडी सुचारू रूप से चलीं और डॉक्टरों की उपस्थिति भी संतोषजनक रही। दवा काउंटर पर भी लोगों को आसानी रही।



डॉ. जेबी गोगोई



प्रधानाचार्य, मेडिकल कॉलेज

फोटो- 23- हड्डी रोग विभाग में मरीजों को परामर्श देते डॉ. विनीश वर्मा। संवाद

फोटो- 23- हड्डी रोग विभाग में मरीजों को परामर्श देते डॉ. विनीश वर्मा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed