{"_id":"5eee490f8ebc3e42af3d35bd","slug":"old-person-died-in-accident-hardoi-news-knp566653871","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक से घर वापस जा रहे वृद्ध को बाइक ने मारी टक्कर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक से घर वापस जा रहे वृद्ध को बाइक ने मारी टक्कर, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलग्राम। कोतवाली क्षेत्र में बैंक से रुपये निकालकर पैदल घर जा रहे वृद्ध को बिलग्राम-कन्नौज मार्ग पर बाइक ने टक्कर मार दी। राहगीरों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से उसे जिला अस्पताल भेजा। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के करेहटा निवासी चंदन (66) खेती करता था। शनिवार को चंदन छिबरामऊ स्थित बैंक से रुपये निकालने के बाद दोपहर में बिलग्राम-कन्नौज मार्ग पर पैदल घर जा रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रही बाइक ने चंदन को टक्कर मार दी। सिर में चोट आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बाइक सवार मौके से फरार हो गया।
राहगीरों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर परिजन मौके पर आ गए। ग्राम प्रधान सुरेंद्र ने बताया कि मृतक के चार बेटे हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाल अमरजीत सिंह ने बताया कि बाइक की तलाश की जा रही है।