{"_id":"6473a283ea426edbc6088a04","slug":"old-man-burnt-to-death-in-hut-fire-hardoi-news-c-12-1-257686-2023-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: झोपड़ी में लगी आग में जल गया बुजुर्ग, मौत से मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: झोपड़ी में लगी आग में जल गया बुजुर्ग, मौत से मचा कोहराम
Mon, 29 May 2023 12:20 AM IST
कानपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 29 May 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
हरदोई जिले में टोडरपुर। परिवार से 25 मीटर की दूरी पर अलग रह रहे बुजुर्ग की झोपड़ी में शनिवार की रात में आग लग गई। इसमें झोपड़ी में चारपाई पर सो रहे बुजुर्ग की जिंदा जलकर मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि हादसे की किसी को जानकारी नहीं हो सकी। सुबह जानकारी हुई तब तक मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
बेहटागोकुल थाना के मोहद्दीनपुर निवासी रामपाल (65) परिवार से करीब 25 मीटर दूर टोडरपुर से उमरौली मार्ग पर झोपड़ी बनाकर रहता था। चार पुत्र छुन्नू, गुड्डू, रामवीर व प्रमोद परिवार के साथ पुराने घर में रहते हैं। सभी की शादी हो चुकी है। शनिवार की रात चारों पुत्र किसी शादी समारोह में गए थे। रामपाल अपनी झोपड़ी में अकेले सो रहा था। अचानक रात में किसी तरह से झोपड़ी में आग लग गई।
विज्ञापन
इस दौरान चारपाई पर सो रहा रामपाल भी जिंदा जल गया। इससे उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी रविवार की सुबह परिजनों को उस वक्त हुई। जब गांव के लोग उधर से निकले। परिजनों ने बताया कि मृतक की झोपड़ी में कपड़ा, गेहूं, भूसा और डीजल रखा था। सब जल गया। वहीं परिजनों ने पुलिस को बिना सूचना दिए शव का अंतिम संस्कार कर दिया। मृतक की पत्नी की पहले ही मौत हो चुकी है। आग लगने का कारण ज्ञात नहीं हो सका। कोतवाल रंधा सिंह ने बताया कि इस मामले की सूचना नहीं है।
विज्ञापन