अफसरों ने किया निरीक्षण, हटवाया अतिक्रमण
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार्तिक पूर्णिमा पर राजघाट गंगातट पर लगने वाले मेले की तैयारी में मंगलवार को अफसरों ने मौका मुआयना किया। स्नान घाटों के लिए जाने वाले रास्तों पर हो चुके अतिक्रमण को हटवाया। अफसरों ने सुरक्षा के साथ आवश्यक व्यवस्थाएं कराने के निर्देश दिए।
अपर पुलिस अधीक्षक बीसी दुबे, एसडीएम पीपी तिवारी, सीओ बलवंत चौधरी ने मंगलवार को 25 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा मेले की तैयारियों को लेकर मौका मुआयना किया। इस दौरान राजस्व एवं पुलिस कर्मी मौजूद रहे। अफसरों ने बेरिया घाट के रास्ते में हो चुके अतिक्रमण को हटवाया तथा पूर्णिमा स्नान के लिए स्थानीय कर्मचारियों को भारी भीड़ के लिए यातायात तथा वाहन पार्किंग सहित सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए।
अफसरों ने कहा कि इस ओर किसी प्रकार की ढिलाई और लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वाहनों पर ओवरलोडिंग न हो तथा निर्धारित गति से ज्यादा स्पीड़ मिलने पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। स्नान के दौरान सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।