फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   offficers reached center, dhan selling increaces

धान खरीद की कवायद में जुटे अफसर

Wed, 10 Nov 2021 11:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 10 Nov 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
offficers reached center, dhan selling increaces
हरदोई। खरीफ विपणन वर्ष 2020-21 धान खरीद के लिहाज से अब तक पिछड़ा रहा है। गत वर्ष नौ नवंबर तक लगभग चार लाख क्विंटल धान की खरीद करने वाले जिले में अब तक खरीद का आंकड़ा 50 हजार क्विंटल भी पार नहीं कर सका है। अमर उजाला ने मंगलवार के अंक में इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया। इसे संज्ञान में लेकर डीएम अविनाश कुमार व एडीएम वंदना त्रिवेदी ने केंद्र प्रभारियों से नाराजगी जताई। इसका असर हुआ और दो दिन में ही 38 हजार क्विंटल धान की खरीद हो गई है।
विज्ञापन

डीएम ने सांडी व माधौगंज एवं एडीएम ने शाहाबाद व पिहानी क्रय केंद्रों का निरीक्षण कर केंद्र प्रभारियों व एजेंसी प्रबंधकों को खरीद की रफ्तार सुधारने की हिदायत दी। अफसरों ने हर केंद्र पर प्रति कांटे पर अनुमन्य तीन सौ क्विंटल की तौल प्रतिदिन सुनिश्चित कराने के लिए कहा है। कहा कि केंद्र पर आने वाले किसानों को परेशान न किया जाए।
विज्ञापन

एडीएम वंदना त्रिवेदी ने बताया कि किसानों की सहूलियत के लिए मुख्यालय समेत तहसीलों पर भी कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है। किसान आवश्यकता पड़ने पर इन नंबरों पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहसीलवार इन नंबरों पर करें शिकायत
हरदोई सदर- 05858-234345/9454125812
शाहाबाद- 05853-260271/9450858789
संडीला- 9628930000
बिलग्राम- 9453897484
सवायजपुर- 05853-263347/7007634503
डिप्टी आरएमओ कार्यालय- 7007802899
एडीएम कार्यालय- 05852-232211
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed