फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Number of polling stations and voting locations reduced for the Assembly elections.

Hardoi News: विधानसभा चुनाव के लिए कम हो गए मतदान केंद्र और मतेदय स्थल

Sat, 04 Jul 2026 11:08 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
Number of polling stations and voting locations reduced for the Assembly elections.
हरदोई। विधानसभा क्षेत्रवार मतदेय स्थलों के समभाजन की प्रक्रिया पूरी हो गई है। जिले में 12 मतदान केंद्र और 28 मतदेय स्थल कम हो गए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी अनुनय झा ने शनिवार को समभाजन के बाद विधानसभा क्षेत्रवार मतदान केंद्र और मतदेय स्थलों की सूची को सार्वजनिक कर दिया है। इस पर 17 जुलाई तक आपत्तियां और सुझाव लिए जाएंगे।
विज्ञापन

विशेष सघन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान में फोटोयुक्त मतदाता सूची को दुरुस्त किए जाने के बाद विधानसभा क्षेत्रवार मतदान केंद्र और मतदेय स्थलों का भी निर्धारण प्रशासन ने करा लिया है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतदेय स्थलों के समभाजन के बाद मतदान केंद्र और मतदेय स्थलों की सूची के विधानसभा क्षेत्रवार Hardoi.nic.in पर आमजन को देखने के लिए उपलब्ध कराया गया है। वहीं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी और सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों के माध्यम से मतदान केंद्रों पर भी प्रकाशित कराया गया है। इस सूची पर कोई भी व्यक्ति सुझाव और आपत्तियां जिला निर्वाचन कार्यालय में दर्ज करा सकता है। बताया गया कि साल-2024 में हुए लोकसभा के चुनाव के समय जिले के आठ विधानसभा क्षेत्रों में 2,125 मतदान केंद्र थे। इन पर 3,548 मतदेय स्थल थे। समभाजन के बाद अब 2,113 मतदान केंद्र और 3,520 मतदेय स्थल रह गए हैं।
विज्ञापन

----------
समभाजन के बाद विधानसभा क्षेत्रवार मतदान केंद्र और मतदेय स्थलों की संख्या पर एक नजर :
विधानसभा का नाम : मतदान केंद्र : मतदेय स्थल
. सवायजपुर : 318 : 495
. शाहाबाद : 270 : 434
. हरदोई : 208 : 452
. गोपामऊ : 238 : 425
. सांडी : 239 : 403
. बिलग्राम-मल्लावां : 290 : 474
. बालामऊ : 268 : 429
. संडीला : 282 : 408
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed