{"_id":"8071e5fa627dfbf56078b2772c72b84c","slug":"now-change-the-computer-system-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब बदलेगा कंप्यूटर सिस्टम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब बदलेगा कंप्यूटर सिस्टम
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
Updated Wed, 10 Jun 2015 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे स्टेशन के आरक्षण काउंटर पर सर्वर की खराबी ने
विज्ञापन
लोगों को परेशान करके रख दिया है। सर्वर डाउन होने से टिकट बनने में समय लग
रहा, पर अब आरक्षण काउंटर की समस्या का हल जल्द ही निकल आएगा। मंडलीय जेई
ने तकनीकी समस्या बताई और कंप्यूटर सिस्टम बदलने की बात कही है।
जिले के यात्रियों को टिकट लेने में सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ता है। सामान्य टिकट लेने से लेकर आरक्षण कराने में यात्रियों को लंबी लाइनों में घंटों खड़ा होना पड़ता है। अनारक्षित टिकट प्रणाली के एक कंप्यूटर में थिंक लाइन की खराबी की वजह से टिकट बिक्री प्रभावित है, वहीं अब आरक्षण काउंटर पर भी काम जैसे तैसे ही हो रहा है।
आरक्षण काउंटर का सर्वर बीते कई दिनों प्रभावित है और इस वजह से एक टिकट बनने में काफी समय लग जाता है। सर्वर डाउन होने की वजह से आरक्षण में आ रहीं समस्याओं के संबंध में अमर उजाला में नौ जून के अंक में एक खबर का प्रकाशन किया था। इसके बाद रेलवे स्टेशन के अधिकारियों ने आरक्षण की दिक्कतों की सुध ली है।
आरक्षण विभाग के अधिकारियों ने दिल्ली और मुरादाबाद मंडल के आला अधिकारियों से वार्ता की। जिसके बाद मंडलीय अवर अभियंता पंकज कुमार जोशी से वार्ता हुई और आरक्षण की समस्याओं की जानकारी दी गई। मंडलीय अवर अभियंता ने समस्या सुनने के बाद आरक्षण सिस्टम का बीएसएनएल से चैनल कटे होने की बात कही।
मुख्य आरक्षण पर्यवेक्षक एसके श्रीवास्तव ने बताया कि मंडलीय अवर अभियंता ने आरक्षण का कंप्यूटर सिस्टम को ही बदलने की बात कही है। उन्होंने कहा कि अगले कुछ दिनों में पूरा सिस्टम की बदल दिया जाएगा जिसके बाद समस्या समाप्त हो जाएगी।