{"_id":"61c21873f5477e26a35e73b7","slug":"notice-to-23-chc-prabhari-in-rtpcr-enquiry-hardoi-news-knp670919233","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरटीपीसीआर जांच में सुस्त 23 चिकित्साधिकारियों को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरटीपीसीआर जांच में सुस्त 23 चिकित्साधिकारियों को नोटिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन को लेकर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी ही सतर्क नहीं हैं। आरटीपीसीआर जांच में सुस्ती पर महानिदेशक के निर्देश के बाद कम जांच करने वाले 23 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) के प्रभारियों को नोटिस जारी की गई है। सीएमओ ने कहा है कि यदि जांचें कम हुईं तो कार्रवाई के लिए तैयार रहें।
महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं उत्तर प्रदेश ने जिले के प्रत्येक सामुदायिक केंद्र पर प्रत्येक दिन 100 आरटीपीसीआर जांच कराने के निर्देश दिए गए थे। सीएमओ ने इसके लिए सभी को निर्देशित किया था। इसके बाद भी लगातार कम हो रहीं जांचों को देखकर सीएमओ ओपी तिवारी ने 20 दिसंबर को समीक्षा की। कई सेंटरों पर 100 से कम जांचें हो रहीं हैं।
यही नहीं कुछ सेंटर ऐसे भी हैं जहां पर जांचें शून्य पाई गईं। जिस पर सीएमओ ने खासी नाराजगी जताई है और लक्ष्य से कम जांचें करने वाले 23 सेंटरों के प्रभारियों को कड़ी चेतावनी जारी की है।
विज्ञापन
यह आ रही समस्या
स्वास्थ्य केंद्रों के प्रभारियों का कहना है कि लोगों में अभी जांच को लेकर कोई जागरुकता नहीं है। इसलिए केंद्रों पर स्वयं जांच के लिए कोई नहीं आ रहा। जहां से टीमें बाजार या अन्य जगहों पर भेजी जा रहीं हैं, उन्हीं के यहां से सैंपल लिए जा रहे हैं और ट्रामा सेंटर भेजे जा रहे हैं। फिर यहां से लखनऊ भेजे जा रहे हैं।