फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Noorpur murder accused arrested

Hardoi News: नूरपुर हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार

Mon, 01 Jan 2024 12:17 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jan 2024 12:17 AM IST
विज्ञापन
Noorpur murder accused arrested
हरदोई। बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के नूरपुर गांव में गुरुवार शाम आग तापते समय अधेड़ की धारदार हथियार से हत्या करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किए गए धारदार हथियार को गांव के बाहर सरसों के खेत से बरामद कर लिया है।
विज्ञापन

एएसपी पूर्वी नृपेंद्र ने बताया कि नूरपुर गांव में गुरुवार रात सालिगराम अपने मकान के बाहर आग ताप रहा था। कुछ अन्य लोग भी वहां बैठे थे। इसी दौरान गांव का गुड्डू राठौर वहां पहुंचा और एक दिन पहले हुई गाली-गलौज को लेकर विवाद करने लगा। इसी बीच गुड्डू ने धारदार हथियार से सालिगराम पर तीन वार किए। सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आने से मौके पर ही सालिगराम की मौत हो गई थी। पुलिस ने गुड्डू के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन

शनिवार को बिलग्राम कोतवाली पुलिस वाहन चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली थी कि निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेसवे के पुल की तरफ गुड्डू राठौर जा रहा था। पुलिस ने शाम लगभग चार बजे उसे गिरफ्तार कर लिया। एएसपी पूर्वी के मुताबिक, पूछताछ के दौरान उसने हत्या की बात स्वीकार की। हत्या में इस्तेमाल की गई डंडे में बंधी चारा मशीन की ब्लेड भी पुलिस ने बरामद कर ली है। खुलासा करने वाली टीम में बिलग्राम कोतवाल नारायण कुशवाहा, उपनिरीक्षक निशेंदु कुमार तिवारी, सिपाही सूरज चौधरी, हर्षित, आशीष और अभिषेक तोमर शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed