{"_id":"64b59370ff1a145355092904","slug":"noc-of-six-pharmacy-colleges-canceled-government-bans-admission-hardoi-news-c-213-1-hra1002-796-2023-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: छह फार्मेसी काॅलेजों की एनओसी निरस्त, शासन ने लगाई प्रवेश पर रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: छह फार्मेसी काॅलेजों की एनओसी निरस्त, शासन ने लगाई प्रवेश पर रोक
विज्ञापन
हरदोई। फार्मेसी कॉलेजों की स्थलीय जांच और अभिलेखों के परीक्षण पर कार्रवाई हुई है। शासन की ओर से जारी की गई फार्मेसी कॉलेजों पर कार्रवाई की सूची में हरदोई के छह कॉलेज भी जद में आ गए हैं। शासन ने इन कॉलेजों की नो-आब्जेक्शन सर्टिफिकेट (एनओसी) निरस्त कर दिए हैं और प्रवेश पर रोक लगा दी है। इससे कॉलेज संचालकों में खलबली है।
प्राविधिक शिक्षा विभाग के तहत यहां पर 20 फार्मेसी कॉलेज संचालित हैं। भरावन व गौसगंज क्षेत्र के फार्मेसी कॉलेज में छात्रवृत्ति घोटाला की विजिलेंस जांच शुरू होने के बाद शासन की ओर से दी गई व्यवस्था के क्रम में यहां पर प्रशासन अधिकारियों की समिति गठित कर जांच कराई थी। डीएम एमपी सिंह की ओर से कराई गई जांच रिपोर्ट को राजकीय पॉलिटेक्निक के माध्यम से शासन को भेजा गया था। शासन की ओर से रविवार देर रात प्रदेश के 427 फार्मेसी कालेजों की सूची जारी करते हुए एनओसी को निरस्त किए जाने की कार्रवाई की गई है।
राजकीय पॉलिटेक्निक की प्रधानाचार्य कविता त्रिपाठी ने शासन से जारी सूची की पुष्टि की है। बताया कि शासन ने इन फार्मेसी कॉलेजों में प्रवेश पर भी रोक लगा दी है। जनपद के छह कॉलेजों की एनओसी निरस्त की गई है।