{"_id":"618eabbb6f6c5046355fbe8b","slug":"no-weight-in-dhan-purchase-center-hardoi-news-knp663593326","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्र प्रभारी बोले 72 क्विंटल तोला, मजदूरों ने किया इंकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्र प्रभारी बोले 72 क्विंटल तोला, मजदूरों ने किया इंकार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सवायजपुर। तहसील क्षेत्र में संचालित सरकारी धान खरीद केंद्रों में अधिकांश पर सन्नाटा पसरा हुआ है। हालांकि आंकड़ों में लगातार खरीद बढ़ रही है। शुक्रवार दोपहर भरखनी के प्राथमिक विद्यालय में संचालित केंद्र पर प्रभारी नहीं मिले। फोन पर उन्होंने दिन में 72 क्विंटल तौल होने की बात कही। जबकि केंद्र पर मौजूद श्रमिकों ने शुक्रवार को केंद्र पर तौल किए जाने से इंकार किया। एसडीएम स्वाती शुक्ला ने जांच के निर्देश दिए हैं।
जिले में एक अक्तूबर से धान की खरीद शुरू हो गई है, लेकिन अधिकांश केंद्रों पर खरीद के नाम पर महज औपचारिकता की जा रही है। शुक्रवार को अमर उजाला की टीम भरखनी गांव के प्राथमिक विद्यालय में संचालित पीसीयू के सेंटर पर पहुंची तो केंद्र प्रभारी नदारद मिले। श्रमिक केंद्र पर मौजूद थे।
केंद्र प्रभारी सुबोध शुक्ला से फोन पर संपर्क किया गया तो बताया कि वह जरूरी काम से गए हैं। बताया कि केंद्र पर अब तक 913 क्विंटल धान खरीद हुई है। केवल शुक्रवार को ही धान तौला गया है। मशीन खराब होने से तौल रोकी गई है। केंद्र पर ड्यूटी पर लगाए गए तहसीलकर्मी भी नहीं मिले। अन्य केंद्रों पर अब तक नाममात्र की खरीद हुई है। एसडीएम स्वाति शुक्ला ने बताया कि जांच करा कार्रवाई की जाएगी।