{"_id":"61c9f77c16e3fd124b49c7b8","slug":"no-oerator-in-oxygen-plant-hardoi-news-knp6720506173","type":"story","status":"publish","title_hn":"एल-1 अस्पताल में संसाधन अधूरे,प्लांट वार्ड ब्यॉय के सहारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एल-1 अस्पताल में संसाधन अधूरे,प्लांट वार्ड ब्यॉय के सहारे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन से जंग के लिए स्वास्थ्य विभाग पूरा प्रयास कर रहा है लेकिन संसाधन इसमें आड़े आ रहे हैं। संडीला सीएचसी में बने कोविड एल-1 अस्पताल में वेंटिलेटर नहीं हैं। ऑक्सीजन प्लांट है पर ऑपरेटर नहीं है। ऐसे में वार्ड ब्वाय के सहारे प्लांट का संचालन कराया जा रहा है।
संडीला सीएचसी में 40 बेड का कोविड एल-1 अस्पताल बनाया गया है। यहां 350 एमपीएल क्षमता का ऑक्सीजन प्लांट लगाया गया। लेकिन इसके संचालन के लिए ऑपरेटर की तैनाती नहीं की गई। दो वार्ड ब्वाय को ऑनलाइन प्रशिक्षण देकर प्लांट के संचालन की जिम्मेदारी दे दी गई। संसाधनों के अभाव में कोरोना से जंग मुश्किल होगी।
ऑक्सीजन प्लांट चलाने के लिए अलग से कर्मचारी नहीं मिले हैं। दो कर्मचारियों को ट्रेनिंग दिलाई गई है। इसके अलावा कोविड को लेकर अतिरिक्त स्टाफ नहीं मिला है। सीएचसी के स्टाफ से काम चलाया जाएगा।- डॉ. शरद वैश्य, सीएचसी अधीक्षक/प्रभारी कोविड एल-1 अस्पताल
विज्ञापन
यह संसाधन हैं मौजूद
कोविड एल-1 अस्पताल में 350 एमपीएल क्षमता का ऑक्सीजन प्लांट है। इसके अलावा 53 जंबो ऑक्सीजन सिलिंडर, 47 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर उपलब्ध हैं।