फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   no menitol and lecix injection in city hospital

अस्पताल में मेनीटॉल,लेसिक्स इंजेक्शन खत्म

Mon, 13 Dec 2021 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 13 Dec 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
no menitol and lecix injection in city hospital
हरदोई। जिला अस्पताल में मेनीटॉल और लैसिक्स इंजेक्शन जैसी आवश्यक दवाएं खत्म हो गईं हैं। इनका प्रयोग हाईबीपी, गुर्दे की बीमारी, हेड इंजरी और ब्रेन स्ट्रोक में होता है। ऐसे में तीमारदारों को इन दवाओं के लिए बाहर की दौड़ लगानी पड़ रही है। अस्पताल प्रशासन इंजेक्शन मंगवाकर जल्द मरीजों को उपलब्ध कराने की बात कह रहा है।
विज्ञापन

सर्दी का प्रकोप बढ़ने लगा है। जिला अस्पताल में ब्रेन अटैक व गुर्दे की समस्या के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। हादसों में घायल मरीज भी ज्यादा हैं। चिकित्सकों के मुताबिक पेशाब बढ़ाने, हाईबीपी, गुर्दे के मरीजों के लिए लैसिक्स इंजेक्शन रामबाण है।
विज्ञापन

वहीं हेडइंजरी, ब्रेन अटैक के दौरान दिमाग की सूजन कम करने में मेनीटॉल सबसे कारगर है। इन्हें इमरजेंसी दवाओं की श्रेणी में रखा गया है। आलम यह है कि अस्पताल में मेनिटॉल व लैसिक्स इंजेक्शन खत्म हैं। लेकिन अस्पताल प्रशासन ने अभी तक ध्यान नहीं दिया है। तीमारदार इंजेक्शन बाहर से खरीद रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमएस डॉ. जेएन तिवारी ने बताया कि इंजेक्शन खत्म होने की जानकारी मिली है। जल्द ही डिमांड भेजकर इंजेक्शन मंगवाकर मरीजों को उपलब्ध कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed