{"_id":"6287d2413d1d3e4df156d0ce","slug":"no-development-showed-in-disha-meeting-hardoi-news-knp697907846","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिशा की बैठक में दिशाहीन मिला विकास, डांट खाते रहे अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिशा की बैठक में दिशाहीन मिला विकास, डांट खाते रहे अधिकारी
विज्ञापन
फोटो-14- विकास भवन में दिशा की बैठक में बोलते सांसद जयप्रकाश रावत मौजूद सांसद अशोक रावत व जिला अधिक?
- फोटो : HARDOI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। जिला विकास समन्वय एवं अनुश्रवण समिति (दिशा) की बैठक में सांसदों को विकास की गति ठीक नहीं दिखी। सांसदों ने तीन माह की जगह नौ माह बाद दिशा की बैठक कराने पर नाराजगी जताई।
सांसद जयप्रकाश रावत ने दिशा जैसी महत्वपूर्ण बैठक के समयबद्ध न करवाने पर निराशा व्यक्त की। कहा कि शासन ने कम से कम तीन माह में एक बार दिशा की बैठक करवाने के निर्देश दिए हैं। फिर भी नौ माह बाद बैठक का आयोजन किया जा रहा है। मिश्रिख सांसद अशोक रावत ने ऐंचामऊ पुलिया के क्षतिग्रस्त होने और दुर्घटना में आठ मौतों का मामला उठाया। जिम्मेदारी तय कर एक्सईएन के विरुद्ध एफआईआर की मांग की। एक्सईएन कैनाल उन्नाव खंड के लगातार दूसरी बार बैठक में अनुपस्थित रहने पर नाराजगी जताई।
हालांकि इसी बीच एक्सईएन के आने के बाद मामला शांत हो गया। सांसद ने बदहाल बिजली व्यवस्था को लेकर भी विभागीय जिम्मेदारों को निशाने पर लिया। सांसद ने उनके गांव शाहपुर अटिया, खजुरहरा, परिघवा, उपाध्याय खेड़ा, पुत्तनखेड़ा आदि में विद्युत विभाग की लापरवाही का मामला उठाया। भाजपा जिला उपाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने सुरसा के पड़रिया गांव में विद्युत आपूर्ति न होने के बावजूद 16 परिवारों को बिल भेजने का मामला उठाया।
विज्ञापन
एमएलसी अशोक अग्रवाल ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में गंदगी और जलभराव का मुद्दा उठाया। कछौना ब्लॉक में एक क्लस्टर में सचिव की तैनाती न होने से विकास कार्य प्रभावित होने का मामला कमेटी के समक्ष रखा। सवायजपुर विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू के प्रतिनिधि रजनीश त्रिपाठी ने पचदेवरा फीडर न शुरू किए जाने, सीएचसी-पीएचसी में चिकित्सकों को तैनात करने के मामले को समिति के समक्ष रखा। बैठक में अमृत सरोवर, खेल मैदान, आंगनबाड़ी केंद्र, माध्यमिक विद्यालयों में फर्नीचर, नलकूपों की मरम्मत, पैसा जमा किए जाने के बावजूद परिषदीय विद्यालयों में कनेक्शन न दिए जाने के मामलों पर भी चर्चा हुई।
बैठक में विधायक रामपाल वर्मा, ब्लॉक प्रमुख कुशी बाजपेयी, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि धनंजय मिश्रा, सीडीओ आकांक्षा राना, एडीएम वंदना त्रिवेदी, डीएफओ रवि शुक्ला, डीडीओ अजय प्रताप सिंह, पीडी गजेंद्र क़ुमार तिवारी, सीवीओ डॉ. जेएन पांडेय, डीपीआरओ गिरीश कुमार सहित सभी विभागाध्यक्ष व तकनीकी अधिकारी मौजूद रहे।
पीडब्लूडी करेगा शहर की सड़कों की देखरेख
सड़कों की बदहाली की शिकायतें व समय से मरम्मत न होने के मामले में जनप्रतिनिधियों की मांग पर डीएम ने सड़कों के मरम्मतीकरण व नवीनीकरण के लिए पीडब्ल्यूडी को जिम्मेदारी सौंप दी है।
कछौना में इंडोर बैडमिंटन कोर्ट बनवाने के निर्देश
एमएलसी अशोक अग्रवाल ने जिला प्रशासन से कछौना में इंडोर बैडमिंटन कोर्ट बनवाने की मांग की है। दिशा की बैठक में उन्होंने इसके लिए अपनी निधि से धनराशि देने का भी वादा किया। सांसद अशोक रावत ने मीतो में बनाए जा रहे स्टेडियम के लिए सीएसआर फंड से धनराशि का प्रबंध करने को कहा। अपनी निधि से भी धनराशि उपलब्ध करवाने की बात कही।
हर ब्लॉक में वृहद गो संरक्षण
दिशा की बैठक में समिति की ओर से उठाए गए सवालों के बाद डीएम अविनाश कुमार ने बताया हर न्याय पंचायत पर पशुआश्रय स्थल बनाए जाने की दिशा में जिला प्रशासन आगे बढ़ चुका है। इसके साथ ही प्रत्येक ब्लॉक क्षेत्र में कम से कम एक वृहद गो संरक्षण केंद्र के लिए भूमि का चिन्हांकन कर शासन को प्रस्ताव भेज दिया गया है।

फोटो-15- बैठक में मौजूद अधिकारी- फोटो : HARDOI