फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   no boring of handpumps

हैंडपंप पड़े खराब

Wed, 27 Apr 2022 10:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 27 Apr 2022 10:39 PM IST
विज्ञापन
no boring of handpumps
फोटो-6- रेलवेगंज में स्कूल के पास खराब हैंडपंप । - फोटो : HARDOI
हरदोई। एक तरफ अमृत योजना के तहत पानी की आपूर्ति सुधारने की बात हो ही है तो दूसरी ओर भीषण गर्मी में सहारा देने वाले हैंडपंपों पर जिम्मेदारों का ध्यान ही नहीं है। शहर से लेकर गांवों तक में हजारों हैंडपंप खराब पड़े हैं। इन्हें ठीक करने की कार्ययोजना बनाने की जगह विभाग एक-दूसरे पर जिम्मेदारी डाल रहे हैं। जल निगम के आंकड़ों के अनुसार जिले में करीब 65 हजार हैंडपंप लगे हैं। इनमें शहर में करीब डेढ़ हजार हैंडपंप हैं। लेकिन अधिकांश खराब हैं। तलाशने पर जो हैंडपंप ठीक भी मिलता है, उससे पानी कम, बालू ज्यादा आती है।
विज्ञापन

शासन की गाइड लाइन के अनुसार 75 लोगों पर एक हैंडपंप स्थापित होना चाहिए। इसके तहत जिले की लगभग 45 लाख आबादी पर 60 हजार हैंडपंप लगने चाहिए थे।
मानक से ज्यादा हैंडपंप लगने के कारण पिछले सात साल से जल निगम ने हैंडपंप लगाने का कार्य क्या बंद किया, इन पर ध्यान देना भी बंद कर दिया। हाल ये है कि पुराने हैंडपंपों में रीबोर योग्य हैंडपंपों को ठीक करने का कार्य भी पांच साल से नहीं कराया गया। जल निगम के अनुसार हैंडपंपों के रखरखाव से लेकर रीबोर का कार्य गांवों में संबंधित ग्राम पंचायत व नगरीय क्षेत्रों में नगर पालिका व पंचायतों से कराया जाता है। ऐसे में विभागीय टालमटोल के कारण हजारों हैंडपंप ठूंठ बन चुके हैं।
विज्ञापन

ये है हकीकत
जिले की 1306 ग्राम पंचायतों में औसतन हर पंचायत में पांच से सात हैंडपंप खराब हैं। जबकि शहर में 175 से अधिक हैंडपंप खराब पड़े हैं। हर ग्राम पंचायत में औसतन 10 से 15 हैंडपंप ठूंठ बन गए हैं। शहर में भी तमाम हैंडपंप गुम हो चुके हैं। रेलवेगंज में स्कूल के पास, पंजाबी कालोनी के पास, मोमीनाबाद मोहल्ले, मुन्ने मियां चौराहे के पास खराब पड़े हैंडपंप जिम्मेदारों को आइना दिखा रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंचायतों से विवरण मांगा
डीपीआरओ गिरीश चंद्र ने बताया कि सभी ग्राम पंचायतों से खराब व दुरुस्त कराए जा रहे हैंडपंपों का विवरण मांगा गया है। पेयजल की समुचित व्यवस्था बनाए रखने के लिए संबंधित कर्मचारियों को कड़े निर्देश दिए गए हैं।
कार्रवाई की जाएगी
नगर पालिका के चेयरमैन सुख सागर मिश्रा ने कहा कि शहर में पेयजल को लेकर कोई समस्या नहीं होने दी जाएगी। खराब हैंडपंपों को ठीक कराने के निर्देश दिए थे। यदि कहीं लापरवाही हो रही है, तो संबंधित कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई होगी।

15 मई तक कराएं मरम्मत
हरदोई। सीडीओ आकांक्षा राना ने कहा कि ग्रामीण इलाकों में अभियान चलाकर 15 मई तक हैंडपंपों की मरम्मत व रीबोर का कार्य पूरा कर लिया जाए। उन्होेंने बताया कि अभी तक 1173 हैंडपपों की मरम्मत व 860 हैंडपंपों को रीबोर कराया जा चुका है। (संवाद)

फोटो-7- पंजाबी कालोनी के पास खराब पड़ा हैंडपंप ।

फोटो-7- पंजाबी कालोनी के पास खराब पड़ा हैंडपंप ।- फोटो : HARDOI

फोटो-8- मोमीनाबाद मोहल्ले में खराब हैंडपंप ।

फोटो-8- मोमीनाबाद मोहल्ले में खराब हैंडपंप ।- फोटो : HARDOI

फोटो- 9-मुन्ने मियां चौराहे के पास खराब हैंडपंप

फोटो- 9-मुन्ने मियां चौराहे के पास खराब हैंडपंप- फोटो : HARDOI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed