फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   NLL took information about centrally funded schemes

Hardoi News: एनएलएल ने केंद्र पोषित योजनाओं की ली जानकारी

Sun, 29 Jan 2023 10:17 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 29 Jan 2023 10:17 PM IST
विज्ञापन
NLL took information about centrally funded schemes
हरदोई। केंद्रीय पंचायतीराज और ग्रामीण विकास मंत्रालय के नेशनल लेवल मॉनीटर (एनएलएम) ने केंद्र पोषित योजनाओं की जमीनी हकीकत परखी।
विज्ञापन

एनएलएम जेबी पंत रविवार को यहां पहुंचे। उन्होंने विकास भवन सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक में स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण, राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन, पेयजल, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, कौशल विकास योजना, राजस्व अभिलेखों का डिजिटलाइजेशन, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण और मनरेगा के संबंध में जनपद से जुड़ी प्रगति जानी।
इसके बाद वह टीम के साथ विकास खंड अहिरोरी की ग्राम पंचायत बम्हनाखेड़ा पहुंचे। वहां पर वृद्धावस्था पेंशन, मनरेगा और प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों और समूह का स्थलीय सत्यापन किया।
विज्ञापन

लाभार्थियों से बातचीत की ओर योजना के संबंध में फीडबैक लिया। बैठक में एडीएम वंदना त्रिवेदी, पीडी गजेंद्र कुमार तिवारी, तहसीलदार सदर डा. प्रतीत त्रिपाठी, एपीओ सौरभ रस्तोगी सहित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed