फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   nitin gives resigation from vidhan sabha upadhyakch post

......नितिन ने किया उपाध्यक्ष पद और सपा दोनों से किनारा

Wed, 19 Jan 2022 10:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jan 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
nitin gives resigation from vidhan sabha upadhyakch post
हरदोई। सदर सीट से विधायक नितिन अग्रवाल ने बुधवार को विधानसभा उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के बाद सपा से भी किनारा कर लिया। उन्होंने सबसे पहले सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी जनता से साझा की। पहले से ही भाजपा के टिकट पर सदर सीट से उनके चुनाव लड़ने की चर्चाओं को इस इस्तीफे से मजबूती मिल गई है। खास बात यह है कि उनका यह कदम भाजपा प्रत्याशियों के नामों की सूची जारी होने से ठीक पहले आया है।
विज्ञापन

नितिन अग्रवाल के इस्तीफे के बाद जिले में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। राजनीतिक विश्लेषक मान रहे हैं कि भाजपा की सूची में सदर सीट से नितिन अग्रवाल का नाम लगभग तय है। हाल ही में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की जनसभा में ही इसके संकेत मिल गए थे। उन्होंने खुद मंच से इसका जिक्र किया था। श्री अग्रवाल पिछले काफी समय से भाजपा के संग कदमताल मिलाकर चल रहे हैं।
विज्ञापन

अग्रवाल परिवार के खाते में रही है सदर सीट
हरदोई सदर विधानसभा सीट पिछले तीन दशकों से अग्रवाल परिवार के खाते में रही है। वर्ष 1989 में यहां से नितिन अग्रवाल के पिता नरेश अग्रवाल ने विधानसभा का चुनाव जीता था। इसके बाद से 2012 तक यह सीट उन्हीं के पास रही। 2012 के चुनाव में उनकी इस विरासत को नितिन अग्रवाल ने संभाला। वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में विपरीत लहर में सपा से नितिन अग्रवाल ने इस सीट पर जीत दर्ज कर भाजपा को भी अपनी मजबूती दिखाई। खास बात यह है कि इस चुनाव में जिले की शेष सभी विधानसभा सीटें भगवा लहर में भाजपा प्रत्याशियों के पाले में जा गिरी थीं। केवल सदर सीट पर सपा की जीत नितिन अग्रवाल के रूप में हुई थी। बाद में उन्होंने भाजपा का दामन थाम लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed