फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Nine more people, including two children, beat Corona

दो बच्चों समेत नौ और लोगों ने दी कोरोना को मात

Thu, 18 Jun 2020 10:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
Nine more people, including two children, beat Corona
हरदोई। जनपद में लगभग हर रोज कोरोना पॉजिटिव के मामले मिलने से बेशक चिंता बढ़ी है, लेकिन राहत भरी खबर यह भी है कि जिले में संक्रमित पाए गए लोग तेजी से स्वस्थ हो रहे हैं। जिले में अब तक कुल संक्रमित मिले 169 लोगों के सापेक्ष 101 लोग अब तक स्वस्थ होकर घर भी जा चुके हैं। पूर्व में संक्रमित मिले नौ लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद गुरुवार को इन्हें कोविड-19 अस्पताल मलिहामऊ से छुट्टी दे दी गई। अब ये लोग सात दिनों तक होम क्वारंटीन रहेंगे।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्साधिकारी डा. एसके रावत के मुताबिक छह जून को आई रिपोर्ट में पॉजिटिव मिले नौ लोग अब कोरोना से मुक्ति पा चुके हैं। इन सभी का नमूना लेकर जांच के लिए 16 जून को फिर से भेजा गया था और गुरुवार को आई रिपोर्ट में यह निगेटिव पाए गए हैं। बीती छह जून को कछौना विकास खंड के ग्राम खजोहना के दो युवक कोरोना पॉजिटिव मिले थे। इन दोनों (21) व (24) वर्षीय युवक महाराष्ट्र के ठाणे में जरदोजी का काम करते थे। ट्रेन से बनारस और फिर वहां से रोडवेज बस से हरदोई आने पर कछौना के जानकी प्रसाद इंटर कालेज में बने सेंटर में क्वारंटीन किए गए थे।
विज्ञापन

छह जून को ही बेहंदर विकास खंड के ग्राम पिजरनावा निवासी किशोर (15) और युवक (19) को पॉजिटिव पाया गया था। ये दोनों 22 मई को गांव के कुल 40 लोगों के साथ मुंबई के खार इलाके से वापस लौटे थे। ये सभी लोग ट्रक और बस के जरिये एक साथ ही संडीला पहुंचे थे। ये मुंबई के खार इलाके में कपड़े में प्रेस करने का कार्य करते थे। छह जून को ही पॉजिटिव मिले बावन विकास खंड के ऐजा निवासी युवक (27) को भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। अब इसकी रिपोर्ट भी निगेटिव आ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

टड़ियावां विकास खंड के सिमरौली शुक्लापुर निवासी दो सगे भाई (10) और (9) भी छह जून को ही पॉजिटिव मिले थे और यह भी स्वस्थ हो गए हैं। बिलग्राम के बसहर निवासी युवती (19) और उम्मरपुरवा निवासी महिला (37) की रिपोर्ट भी अब निगेटिव आ गई है। ये दोनों भी छह जून को पॉजिटिव मिले थे। निगेटिव रिपोर्ट आने पर इन सभी को अलग-अलग एंबुलेंस से घरों को रवाना कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed