फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   nilami of sharab theka in hardoi

हंगामेदार रही भवन तोड़ने के ठेके की नीलामी, 70 फर्मों ने भाग लिया

Thu, 27 Aug 2020 11:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
nilami of sharab theka in hardoi
nilami of sharab theka in hardoi
हरदोई जिला अस्पताल के पुराने भवन को तोड़ने का ठेका उठाने के लिए गुरुवार को जिला अस्पताल में ही नीलामी बैठक हुई। एडीएम संजय कुमार की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में गड़बड़ी का आरोप लगाकर स्थानीय ठेकेदारों ने हंगामा कर दिया। इसके बीच ही सर्वाधिक बोली लगाकर लखनऊ की फर्म ने ठेका हासिल कर लिया।
विज्ञापन

जिला अस्पताल का भवन सौ साल से अधिक पुराना हो चुका है। इसकी जगह पर नए सिरे से निर्माण होना है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से भवन तोड़ने का ठेका उठाने के लिए गुरुवार को जिला अस्पताल में नीलामी बैठक हुई। नीलामी प्रक्रिया में शहर समेत आसपास के जनपदों की 70 फर्मों ने भाग गया।
विज्ञापन

निर्धारित दर से शुरू हुई बोली प्रक्रिया के दौरान बाहरी फर्मों द्वारा एकाएक ऊंची दरों की बोरी लगाने पर स्थानीय ठेकेदारों ने गड़बड़ी की आशंका जता हंगामा शुरू कर दिया। लामबंद फर्म प्रतिनिधियों ने मौके पर ही नारेबाजी व विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि एडीएम द्वारा समझाए जाने पर मामला शांत हो गया। इसके बाद लखनऊ की एक फर्म द्वारा सर्वाधिक 1 करोड़ 10 लाख रुपये की बोली लगाने पर ठेका उसे दिया गया। एडीएम संजय कुमार सिंह ने बताया कि नीलामी बैठक नियमानुसार संपन्न हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed