{"_id":"6a3d66ca228516da1a003398","slug":"newlywed-womans-body-found-hanging-from-a-noose-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-152073-2026-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: फंदे से लटका मिला नवविवाहिता का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: फंदे से लटका मिला नवविवाहिता का शव
विज्ञापन
फोटो-3-मृतका के मकान के बाहर लगी ग्रामीणों की भीड़। संवाद
हरपालपुर। अरवल थाना क्षेत्र के टिलिया घटवासा में नवविवाहिता ने बृहस्पतिवार सुबह फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। घर में ही उसका शव फंदे से लटका मिला। मायके पक्ष के लोगोें ने फिलहाल कोई आरोप नहीं लगाए हैं।
टिलिया घटवासा निवासी श्याम शंकर गुजरात में एक प्राइवेट फैक्टरी में काम करते हैं। दो माह पहले श्याम शंकर की शादी सवायजपुर कोतवाली क्षेत्र के बरसोहिया निवासी प्रियांशी (23) के साथ हुई थी। दो दिन पहले ही प्रियांशी अपने भाई राम लखन के साथ ससुराल आई थी। श्याम शंकर ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह मकान की अरगनी में लगे बांस में दुपट्टे के फंदे से प्रियांशी का शव लटका मिला।
इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। साथ ही मृतका के पिता जगदीश को भी घटना के बारे में बताया गया। वह भी परिजन के साथ मौके पर पहुंच गए। थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने बताया कि प्राथमिक जांच में मामला खुदकुशी का ही लग रहा है। फिलहाल मायके पक्ष के लोगों ने कोई आरोप नहीं लगाए हैं। अगर कोई शिकायत देंगे तो प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।