{"_id":"6946d9f23a681b2d80018baa","slug":"newly-added-voters-above-24-years-of-age-will-be-verified-hardoi-news-c-213-1-hra1001-142111-2025-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: 24 साल से अधिक आयु के नए जुड़े मतदाताओं का होगा सत्यापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: 24 साल से अधिक आयु के नए जुड़े मतदाताओं का होगा सत्यापन
विज्ञापन
हरदोई। पंचायत की मतदाता सूची में पुनरीक्षण अभियान में बढ़े मतदाताओं में से 1.55 लाख मतदाता 24 साल से अधिक आयु के हैं। राज्य निर्वाचन आयोग ने साल 2019 और 2021 के पुनरीक्षण में नाम न जुड़े पाने पर संशय जताया है। आयोग ने इन मतदाताओं के सत्यापन कराने की व्यवस्था दी है।
राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से पंचायत मतदाता सूची के कराए गए पुनरीक्षण अभियान में बढ़े, कटे और संशोधित नामों की स्थिति स्पष्ट हो गई है। आयोग ने 24 दिसंबर को प्रकाशित होने वाली अनंतिम मतदाता सूची के लिए ड्राफ्ट रोल तैयार कराने शुरू किए हैं। वहीं, पुनरीक्षण अभियान में 24 साल और इससे अधिक आयु के नए बढ़े मतदाताओं के नामों पर सवाल भी उठाया है। कहा कि साल 2019 और 2021 में मतदाता सूची के कराए गए पुनरीक्षण अभियान के समय यह लोग मतदाता बनने की पात्रता में थे फिर भी नाम नहीं जुड़ पाए। अब नाम जुड़ना संशय पैदा करता है।
राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से जिले में एक लाख, 55 हजार, 979 मतदाता 24 साल व इससे अधिक आयु के नए जुड़े नामों को चिह्नित किया गया है। इन मतदाताओं का एक बार फिर से परीक्षण कराने के आदेश दिए गए हैं। अभी संख्यात्मक डाटा जारी किया गया है। इसका सत्यापन सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों के माध्यम से कराया जाना है।
विज्ञापन
-- -
पुनरीक्षण अभियान में जिले के 4.04 लाख बढ़े मतदाता
पंचायत की मतदाता सूची के पुनरीक्षण अभियान में कुल चार लाख, 04 हजार, 568 मतदाता नए बढ़े हैं। नए नामों के जुड़ने के साथ ही पुनरीक्षण के दौरान चिह्नित किए गए मृतक और शिफ्टेड मतदाताओं के नाम काटे भी गए हैं। जिले में 3,18,749 मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए हैं। इससे शुद्ध रूप से जिले में 85 हजार, 819 मतदाता बढ़े हैं। पुनरीक्षण में बढ़े 4,04,568 मतदाताओं में 1,55,979 मतदाताओं की आयु 24 साल व इससे अधिक दर्ज की गई है।
-- -
आयोग की व्यवस्था पर कराया जाएगा सत्यापन
पंचायत मतदाता सूची में जोड़े गए नए मतदाताओं को एक बार फिर से परीक्षण के लिए कहा गया है। आयोग की व्यवस्था के मुताबिक, उनका सत्यापन समय से कराया जाएगा। -प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी