{"_id":"62ffd1eb801a462e33419ca3","slug":"new-train-from-delhi-to-chapra-from-29-sep-hardoi-news-knp7135732105","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली से छपरा 29 सितंबर से नई ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली से छपरा 29 सितंबर से नई ट्रेन
विज्ञापन
हरदोई। रेलवे प्रशासन की तरफ से त्योहारों को देखते हुए यात्रियों की सुविधाओं के लिए नई स्पेशल ट्रेन के संचालन की अनुमति दी गई है। ये ट्रेन छपरा से हरदोई होकर दिल्ली के लिए संचालित होगी। ट्रेन 29 सितंबर से तीन नवंबर तक सप्ताह में दो दिन चलेगी।
ट्रेन नंबर 05315 छपरा से हर सप्ताह सोमवार व गुरुवार को संचालित होकर लखनऊ, हरदोई, शाहजहांपुर चंदौसी, मुरादाबाद के रास्ते दिल्ली पहुंचेगी। इसी तरह 05316 दिल्ली से 30 सितंबर से हर सप्ताह मंगलवार व शुक्रवार को संचालित होगी।
ट्रेन मुरादाबाद, चंदौसी, शाहजहांपुर, हरदोई होकर लखनऊ के रास्ते छपरा पहुंचेगी। अप ट्रेन का ठहराव हरदोई रेलवे स्टेशन पर रात 12:56 पर होगा। वहीं डाउन ट्रेन रात 12:13 पर हरदोई रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगी। रेल अधिकारियों ने बताया कि साप्ताहिक ट्रेन में 10 जनरल, आठ स्लीपर व दो एसी कोच लगेंगे। ट्रेन के चलने से जिले से दिल्ली आने जाने वाले यात्रियों को सुविधा मिलेगी।