फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   name missing from the voter list

चुनाव लड़ने का मंसूबा ध्वस्त, सूची से नाम गायब

Fri, 13 Nov 2015 11:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Fri, 13 Nov 2015 11:55 PM IST
विज्ञापन
name missing from the voter list

प्रधानी चुनाव से पहले नाम शामिल व हटाए जाने को लेकर पारदर्शिता बरतने के डीएम के फरमान भी कर्मचारियों पर असर नहीं डाल रहे हैं। प्रधानी चुनाव में दावा करने करने वाले अब नाम बढ़वाने का आवेदन लेकर अधिकारियों की चौखट पर चक्कर लगा रहे हैं।

विज्ञापन


विकास खंड सुरसा की ग्राम पंचायत सर्रा निवासी माधुरी सिंह पत्नी रमेश सिंह ने डीएम को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसका वर्ष 2010 की पंचायत सूची में गांव के वार्ड नंबर सात के मतदाता क्रमांक 1043, मकान नंबर 145 पर नाम दर्ज था। वह इस साल प्रधान पद के लिए चुनाव लड़ना चाहती हैं।
विज्ञापन


राजनीतिक कारणों के चलते बीएलओ जितेंद्र जो पूर्व प्रधान का रिश्तेदार है ने उसका नाम वोटर सूची से गांव का निवासी न होना बताकर हटवा दिया। साथ ही उसके पति रमेश पुत्र आदित्य, अमित व दो बहुओं के नाम भी कटवा दिए। माधुरी ने बताया कि नगर पालिका हरदोई में दर्ज नाम हटवाने के लिए वह निर्वाचन आयोग व एसडीएम को लिखित पत्र दे चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेखपाल जयराम उनसे सुविधा शुल्क की मांग कर रहा है। माधुरी ने बताया कि एसडीमए तहसीलदार से फरियाद करने के बाद भी उसकी समस्या का निदान नहीं निकला। इस तरह वह चुनाव लड़ने से वंचित रहेगी। उसका परिवार भी मताधिकार से वंचित रहेगा। माधुरी ने डीएम रमेश मिश्र को शिकायती पत्र देकर जांच कराकर उनके नाम नगर पालिका हरदोई की सूची से कटवाकर गांव सर्रा की मतदाता सूची में शामिल करवाए जाने की मांग की है।



जांच की मांग
सवायजपुर। विकास खंड भरखनी की ग्राम पंचायत मुड़रामऊ निवायसी चंद्रपाल राजपूत ने डीएम को दिए गए शिकायती पत्र में निवर्तमान प्रधान अतर सिंह पर बीएलओ की साठगांठ से नाबालिगों के नाम मतदाता सूची में शामिल कराने का आरोप लगाया है। शिकायतकर्ता ने बताया कि अनुज, रोशनी, लक्ष्मी, बेटी, आलोक, गीता देवी नाबालिग हैं। इनके नाम शिकायत के बावजूद सूची से हटाए नहीं गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed