Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Namal Cricket Academy defeated Rising XI.

Hardoi News: नमल क्रिकेट अकादमी ने राइजिंग एकादश को हराया

Mon, 23 Nov 2026 11:20 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 23 Nov 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
Namal Cricket Academy defeated Rising XI.
फोटो- 27- स्टेडियम में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में मैच खेलते ​खिलाड़ी। स्रोत: आयोजक
- 412 रनों के लक्ष्य के सामने 90 रनों पर सिमटी राइजिंग एकादश
विज्ञापन


- मोहम्मद सरिम और तुषांत ने जड़े शतक, आर्यन ने गिराए चार विकेट

संवाद न्यूज एजेंसी

हरदोई। स्टेडियम में आयोजित छठे नागेंद्र प्रताप सिंह (नागू दादा) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में सोमवार को पूल बी के मुकाबलों की शुरुआत हुई। नमल क्रिकेट अकादमी और राइजिंग एकादश के खिलाड़ियों के बीच मैच खेला गया। विशाल स्कोर खड़ा कर नमल क्रिकेट अकादमी ने मैच एकतरफा कर दिया। इसके जवाब में राइजिंग एकादश 90 रनों पर ही ऑल आउट हो गई और 322 रनों के विशाल आंकड़े से हार गई।


नागू दादा मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के पूल बी के पहले मुकाबले में नमल क्रिकेट अकादमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 34.5 ओवर में 412 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम की तरफ से मोहम्मद सरिम ने 15 चौके और पांच छक्कों की मदद से 118 रन बनाए। तुषांत कुशवाहा ने 49 गेंदों में 110 रन की शतकीय पारी खेली। वहीं, रौनक आदित्य सिंह ने भी 96 रनों का योगदान किया। राइजिंग एकादश की तरफ से अमितेश ने तीन, जबकि समर प्रताप सिंह और आदर्श कनौजिया ने दो-दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी राइजिंग एकादश की टीम 20 ओवर में 90 रन पर सिमट गई। प्रगल्भ ने 28 और कप्तान आदर्श शर्मा ने 17 रन बनाए। नमल अकादमी की तरफ से आर्यन श्रीवास्तव ने पांच ओवर में 14 रन देकर चार विकेट झटके। ऋषभ वर्मा ने 16 रन देकर तीन और अरुण जायसवाल ने दो विकेट लिए। मोहम्मद सरिम को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। मैच में अंपायरिंग शिवम मिश्रा और अरुणेश वर्मा ने की, जबकि स्कोरिंग सूरज तिवारी ने संभाली। इस दौरान राधाकृष्णन गुप्ता, महताब अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed