फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   nahar me mila sav

नहर में उतराता मिला लापता किसान का शव

Sat, 10 Oct 2020 10:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
nahar me mila sav
हरदोई। बेहटागोकुल थाना क्षेत्र के एक गांव से सात दिन से लापता किसान का शव शनिवार को सुरसा थाना क्षेत्र के ग्राम सहोरा के निकट नहर में उतराता मिला। शव की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई, तो परिजनों ने शिनाख्त की।
विज्ञापन

बेहटागोकुल थाना क्षेत्र के ग्राम यासीनपुर निवासी शिवकुमार (36) पुत्र रमेश खेती करता था। रविवार शाम वह बिना बताए घर से निकला था। देर शाम तक वापस न आने पर परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन सुराग नहीं मिला। बुधवार सुबह रमेश ने अपने पुत्र शिवकुमार की गुमशुदगी की रिपोर्ट बेहटागोकुल थाने में दर्ज कराई थी। शनिवार को शिवकुमार का शव सुरसा थाना क्षेत्र में ग्राम सहोरा के निकट नहर मेें उतराता मिला। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शिनाख्त के लिए शव की फोटो वायरल कर दी। इसी दौरान यासीनपुर के कुछ लोगों ने फोटो देखी और शिवकुमार के परिजनों को जानकारी दी। मृतक के पिता ने बताया कि उनके गांव के पास से नहर गुजरी है। उन्होंने बेटे का पैर फिसलने से नहर में गिरने और डूबने से मौत होने की आशंका जताई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed