फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   murder ka virodh

भाजपा सरकार में लगातार हो रही हैं हत्याएं-रामज्ञान गुप्ता

Tue, 31 Dec 2019 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 31 Dec 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
murder ka virodh
हरदोई। शहर के दो युवाओं की हुई हत्या के मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर समाजवादी मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के निवर्तमान अध्यक्ष की अगुवाई में पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन दिया गया।
विज्ञापन

समाजवादी मुलायम सिंह यूथ ब्रिग्रेड के निवर्तमान जिलाध्यक्ष रामज्ञान गुप्ता ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में ज्ञापन से पूर्व कहा कि पांच अक्तूबर को न्यू सिविल लाइन निवासी अनिकेत गुप्ता पुत्र सुभाष गुप्ता की हत्या कर दी जाती है। मृतक के पिता द्वारा कई बार कार्यवाही को लेकर पुलिस अधीक्षक महोदय को प्रार्थना पत्र दिया जा चुका है लेकिन अभी तक मृतक के हत्यारों पर किसी प्रकार की कोई कार्यवाही नहीं हुई। दूसरी घटना 28 दिसंबर को मोहल्ला विभूति नगर निवासी अमित गुप्ता पुत्र अजय गुप्ता की हत्या कर दी जाती है और जिसका शव पिहानी थाना क्षेत्र के ग्राम बजेहरा में मिला था। उसमें भी कोई कार्रवाई नहीं हुई है। पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने पुलिस अधीक्षक अमित कुमार से मिलकर दोषियों को सजा एवं पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने की मांग की। इस दौरान छात्र सभा के पूर्व राष्ट्रीय सचिव मुकुल सिंह आशा, रहमत अली मोनू, अमित सिंह मीतू, सपा नेता अजय पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed