{"_id":"7ebf4e3e7c7526fe00160845173d2dfc","slug":"municipality-board-meeting-several-resolutions-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर पालिका बोर्ड की बैठक में कई प्रस्ताव पास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर पालिका बोर्ड की बैठक में कई प्रस्ताव पास
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
Updated Tue, 19 Jan 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर पालिका परिषद बोर्ड की मंगलवार को हुई बैठक में कई प्रस्तावों पर चर्चा हुई। ज्यादातर प्रस्तावों को सर्वसम्मति से पास कर दिया गया। पालिकाध्यक्ष शैलेश अग्निहोत्री की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में पूर्व कार्रवाई की पुष्टि कराई गई। उसके बाद माह जून से सितंबर माह तक का आय व्यय का लेखाजोखा प्रस्तुत किया गया जो सर्व सम्मति से पास कर दिया गया।
बैठक में संविदा पर सफाई कर्मचारी रखे जाने, चक्कर रोड स्थित सोबतिया बाग में पार्क बनाने व पार्क के अंदर लाइट व्यवस्था किए जाने का प्रस्ताव पास कर दिया गया। नगर के मुख्य मार्ग पर सीसीटीवी कैमरे लगाने के प्रस्ताव पर सभासदाें ने आपत्ति जताते हुए कहा कि इस प्रस्ताव को स्वीकृति के लिये शासन को भेजा जाए। अन्य प्रस्तावों में नगर पालिका द्वारा गरीबों को कंबल उपलब्ध कराए जाने का प्रस्ताव सभासदों ने पास करने से मना कर दिया।
नगर में विद्युतीकरण हेतु सौ विद्युत पोल लगाए जाने की बात को स्वीकार करते हुए उनमें सौर ऊर्जा लगाने की बात को मंजूरी दी गई। मलकाना मोहल्ला में नया कांजी हाउस स्थापित किए जाने के लिए हडडहरा तालाब के पास प्रस्तावित जमीन को मंजूरी दे दी गई। नामांतरण की पूर्व में तय की गई पांच हजार रुपये की फीस को कम करके एक हजार रुपये किए जाने का प्रस्ताव पास हो गया। सोख पिट को सफाई मशीन से साफ किए जाने के लिए नगर पालिका द्वारा जमा कराए जाने वाली 1500 रुपये की धनराशि को वैसे ही रखे जाने के लिए कहा गया।
विज्ञापन
पूर्व पालिकाध्यक्षों के नाम पर पालिका सीमा के अंदर बनी सड़काें का नामकरण किए जाने हेतु प्रस्ताव,पालिका सीमा में तमाम टूटी फूटी पाइप लाइनों को भी रिपेयर किए जाने, मीट मार्केट में बनी दुकानों को लाइसेंस धारकाें को एक हजार रुपये जमानत राशि व तीन सौ रुपये प्रतिमाह किराए पर दिए जाने का प्रस्ताव मंजूर कर दिया गया। सब्जी मंडी में बनी 62 दुकानाें को भी किराए पर उठाए जाने के प्रस्ताव को मंजूरी हेतु अगली बैठक में रखने को कहा गया। नगर की गलियों में छुट्टा पशुओं को भी पकडे जाने का प्रस्ताव रखा गया।
बंदरो के आतंक से निजात दिलाए जाने का भी प्रस्ताव रखा गया परंतु उस पर कोई चर्चा न हो सकी। नगर पालिका परिसर में गणतंत्र दिवस के अवसर तिरंगा फहराने के लिए सभासद नितीश गुप्ता शैंकी ने अपने पास से धन दिए जाने की बात कही। इमलियाबाग चौराहे के पास स्थित भुइयन देवी मंदिर की बाउंड्री वाल, गेट व इंटर लाकिंग बनवाने के प्रस्ताव को भी स्वीकृत कर लिया गया। बैठक में अधिशासी अधिकारी धर्मराज सिंह यादव व पालिका के विभिन्न विभागों के अधिकारी व लगभग सभी सभासद मौजूद रहे।