फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Mughal Express engine failure

बालामऊ में मुगलसराय एक्सप्रेस का इंजन फेल

Thu, 19 Nov 2015 12:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Thu, 19 Nov 2015 12:37 AM IST
विज्ञापन
Mughal Express engine failure

इलाहाबाद से चलकर बरेली जा रही मुगलसराय एक्सप्रेस का इंजन बुधवार को बालामऊ जंक्शन पर फेल हो गया। काफी देर बाद भी जब इंजन स्टार्ट नहीं हुआ तो उसे हटाकर नया इंजन लगाकर एक घंटे बाद ट्रेन को रवाना किया जा सका।

विज्ञापन


अप रूट पर इलाहाबाद से चलकर बरेली जा रही ट्रेन संख्या 14307 मुगलसराय एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से वैसे ही ढाई घंटे लेट चल रही थी।  दिन में करीब 11 बजे गाड़ी बालामऊ रेलवे स्टेशन पर पहुंची और पांच मीटर बाद रवाना होने लगी तो इंजन ट्रेन को खींच ही नहीं पाया।
विज्ञापन


कुछ ही देर में इंजन बंद हो गया। इंजन के ड्राइवर ने कई बार प्रयास किया लेकिन स्टार्ट नहीं हुआ। ड्राइवर ने अधिकारियों को सूचित किया। सूचना पाकर बालामऊ रेलवे स्टेशन के अधिकारियों ने पीछे आ रही ट्रेनों को लूप लाइन से गुजारने का सिगभनल दिया और नया इंजन लगाकर करीब एक घंटे के बाद ट्रेन को रवाना किया गया। इस बीच यात्री काफी परेशान हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed