फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Mother raised hands refusal to marry

सास पर उठाया हाथ तो शादी से इनकार

Tue, 24 Nov 2015 12:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Tue, 24 Nov 2015 12:33 AM IST
विज्ञापन

माधौगंज (हरदोई)। थाना क्षेत्र में कस्बे में आई बारात में हुए विवाद में दूल्हा के सास को मारने को हाथ उठाने पर दुल्हन भड़क गई। उसने शादी से इनकार कर दिया। इससे बारात बैरंग लौट गया। पुलिस ने दूल्हे व उसके भाई को हिरासत में ले लिया। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

विज्ञापन


कस्बा निवासी एक व्यक्ति की पुत्री की बारात रविवार को जनपद फर्रुखाबाद स्थित कायमगंज के झील इंदिरा नगर से आई थी। बारातियों का नाश्ते को लेकर लड़की के मामा से विवाद हो गया। इस पर बारातियों और जनातियों में मारपीट हो गई। किसी प्रकार परिवार के सदस्यों ने शांत किया। इसके बाद बारात जब द्वारचार को दरवाजे पर पहुंची तो वहां पर फिर से बारातियों और जनातियों के बीच विवाद हो गया।
विज्ञापन


 देखते ही देखते उनके बीच मारपीट होने लगी। इस पर दूल्हा भी बारातियोें के पक्ष में आ गया। बताते हैं कि विवाद बढ़ता देख लड़की की मां उसको समझाने पहुंच गई। इस पर दूल्हा और लड़की की मां के साथ विवाद होने लगा। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर दूल्हे ने सास को मारने के लिए हाथ ऊपर उठा दिया। जिस वहां मौजूद लोगों ने जैसे तैसे उसे रोका। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, जब दुल्हन को इसकी जानकारी हुई तो वह भड़क गई और शादी से इनकार दिया। इससे विवाद और बढ़ गया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दूल्हा व उसके भाई को हिरासत में ले लिया। विवाद के चलते  बारात बैरंग लौट गई। थाना प्रभारी विश्वनाथ यादव ने बताया कि अभी तक कन्या पक्ष से कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed