फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Mother and daughter die of snakebite, family members perform exorcism on mother's body

Hardoi News: सर्पदंश से मां बेटी की मौत, मां के शव की परिजन कराते रहे झाड़फूंक

Tue, 30 Sep 2025 10:49 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 30 Sep 2025 10:49 PM IST
विज्ञापन
Mother and daughter die of snakebite, family members perform exorcism on mother's body
पिहानी। कोतवाली क्षेत्र के दहेलिया रामपुर में मां-बेटी को मंगलवार की सुबह सांप ने डस लिया।
विज्ञापन

बेटी की घर परही मौत हो गई। मां को सीएचसी से मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। मेडिकल कॉलेज से उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया। परिजन उन्हें वापस गांव ले जा रहे थे। रास्ते में दम तोड़ दिया। इसके बाद परिजन शव की झाड़फूंक भी कराते रहे।
देहलिया रामपुर गांव निवासी शिवचरन मजदूरी करते हैं। फाइलेरिया होने की वजह से वह इन दिनों चलने में असमर्थ हैं। शिवचरन के मुतातिक, नन्हीं (38) की शादी पहले उनके बड़े भाई हरिश्चंद्र से हुई थी। नन्हीं की छोटी पुत्री कक्षा पांच की छात्रा कोमल (12) जब तीन माह की थी तो हरिश्चंद्र की मृत्यु हो गई थी। इसके बाद उन्होंने नन्हीं से विवाह कर लिया था। सोमवार की रात गांव के मंदिर में जगराता था। नन्हीं बच्चों के साथ जगराता में गईं थीं। मंगलवार की सुबह पांच बजे वह और बच्चे वापस आए। बच्चे पहले ही अपने-अपने बिस्तर पर लेट गए। नन्हीं जैसे ही बिस्तर पर लेटीं। उन्हें सांप काट लिया। कोमल को सांप पहले ही काट चुका था।
विज्ञापन

उसके मुंह से झाग आने लगा। फिर कुछ देर बाद उसने दम तोड़ दिया। इस दौरान नन्हीं की हालत बिगड़ने लगी। परिजन उनको सीएचसी फिर मेडिकल कॉलेज लाए। चिकित्सक ने उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया। नन्हीं के भतीजे शेरु के मुताबिक, वह नन्हीं को वापस गांव ले जा रहे थे। रास्ते में उनकी मौत हो गई। जीवित होने की आस लिए परिजन शव को हरियावां थाना क्षेत्र के गौरा खेड़ा गांव ले गए, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। परिजन शाम को पांच बजे शव गांव ले आए। कोतवाल छोटेलाल ने बताया कि प्राथमिक जांच में सर्पदंश से मौत की बात सामने आई है। दोनों शवों का पंचनामा भरा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



सर्पदंश से वृद्धा की मौत

हरदोई। बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के बेरुआ निजामपुर निवासी रामश्री उर्फ जयश्री (65) के पति मोहल लाल की पहले ही मौत हो चुकी है। उनकी पुत्री उमा पत्नी रामकिशोर माधौगंज थाना क्षेत्र के पहुतेरा में रहती हैं। तबीयत खराब होने के कारण जयश्री भी रविवार को पहुंतेरा चली गई थीं। दामाद रामकिशोर के मुताबिक, मंगलवार की सुबह जयश्री आंगन में झाडू लगा रहीं थीं। इस दौरान उन्हें सांप ने डस लिया। मेडिकल कॉलेज में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed