फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   monkey, will soon 'inside'

कटखने बंदर, जल्द होंगे ‘अंदर’

Tue, 22 Nov 2016 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो , हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो , हरदोई Updated Tue, 22 Nov 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
monkey, will soon 'inside'
भारत सरकार ने 14 मार्च 2016 को शिमला शहर में बंदरों को छह महीने के लिए वर्मिन घोषित करने की अधिसूचना जारी की थी। - फोटो : अमर उजाला
शहरवासियों को कटखने और उत्पाती बंदरों के आतंक से निजात मिलने की उम्मीद बढ़ी है। इस संबंध में नगर पालिका ने वन विभाग को पत्र लिखकर बंदर पकड़वाने की अनुमति मांगी है। जिला वन अधिकारी (डीएफओ) जल्द ही पालिका के पत्र को निदेशालय भेजेंगे, वहां से अनुमति मिलते ही बंदरों की धरपकड़  शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

शहर के लोग कटखने बंदरों के आतंक से परेशान हैं। बंदर लोगों को काटने के साथ नुकसान भी पहुंचा रहे हैं। परेशान लोग नगर पालिका और वन विभाग में बंदरों से निजात दिलाने की गुहार लगा चुके हैं। शहरवासी पीयूष, देवेंद्र, भुवनेश, ज्ञानेंद्र आदि ने बताया कि बंदरों के आतंक के चलते घरों की छतों पर जाने से भी डर लगता है।
विज्ञापन


वे कब हमला कर दें या सामान तहस-नहस कर दें कुछ नहीं कहा जा सकता। इन परेशानियों को देखते हुए नगर पालिका ने वन विभाग को पत्र लिखकर बंदरों को पकड़ने की अनुमति मांगी है। बंदर पकड़वाने का टेंडर भी पालिका निकलवा चुकी है। वन विभाग की अनुमति के बाद ही पालिका बंदर पकड़वा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार मथुरा की तरफ की कुछ टीमें बंदर पकड़ने में एक्सपर्ट हैं। इन टीमों के सदस्य बंदर की आवाज निकलाकर उन्हें जाल में फंसा लेते हैं। गौरतलब है कि तत्कालीन जिलाधिकारी रमेश मिश्र ने बंदरों को पकड़वाने के लिए योजना बनाई थी, किंतु बजट के अभाव में योजना परवान नहीं चढ़ पाई थी। डीएफओ  अतुल अस्थाना ने बताया ‌कि नगर पालिका का पत्र जल्द निदेशालय भेज दिया जाएगा। वहां से अनुमति मिलने पर ही पालिका बंदरों को पकड़वा सकती है’
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed