फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   monkey attack on farmer, died

बंदरों के झुंड ने दौड़ाया,छत गिरकर किसान की मौत

Sat, 18 Dec 2021 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 Dec 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
monkey attack on farmer, died
हरदोई। पाली थाना क्षेत्र के ग्राम खम्हरिया में गुरुवार शाम छत पर बैठे किसान को बंदरों ने दौड़ा लिया। बचने के प्रयास में किसान भागा तो छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल ले जाने तक उसकी सांसें थम गईं।
विज्ञापन

खम्हरिया निवासी सुरेंद्र (45) खेती करता था। गुरुवार शाम वह छत पर बैठा था। इसी दौरान बंदरों ने उस पर हमला कर। भागते समय पैर फिसलने से सुरेंद्र छत से नीचे जा गिरा। सिर में चोट आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

परिजन उसे निजी अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। देर रात शव लेकर घर पहुंचे परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मृतक के परिवार में पत्नी सुनीता व दो बेटे हैं। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है। शुक्रवार सुबह पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

13 दिन में चार लोगों पर हमला
खम्हरिया गांव में बंदरों के उत्पात से लोग परेशान हैं। गांव में लगभग 400 बंदर हैं। लोगों का घरों से निकलना दूभर है। 13 दिन में चार लोग बंदरों के हमले का शिकार हो चुके हैं। इनमें जूली (10), राजेश यादव (45), सोनम (20), नरेंद्र (40) हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से समस्या से निजात दिलाने की मांग की है।
बंदरों ने दौड़ाया, छत से गिरकर युवती घायल
हरदोई। बघौली थाना क्षेत्र के ग्राम अंजू (18) शुक्रवार सुबह छत पर खड़ी थी। इस दौरान बंदरों ने हमला कर दिया। बंदरों से बचने के लिए वह भागी तो छत से गिरकर गंभीर रुप से घायल हो गई। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। (संवाद)

बंदर के हमले में महिला घायल
हरपालपुर। कस्बा निवासी कंचन (45) शुक्रवार दोपहर मकान की छत पर कुछ काम कर रही थी। इस बीच बंदरों ने हमला कर दिया। इसमें कंचन गंभीर रूप से घायल हो गई, उसे अस्पताल ले जाया गया। गत रविवार को कस्बा निवासी रेशमा को भी बंदरों ने घायल कर दिया था। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed