Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Money wasted on electricity repairs, wires still laid on broken poles

Hardoi News: बिजली सुधार पर पैसे की बर्बादी, टूटे-गले खंभों पर अभी भी बिछे तार

Wed, 23 Apr 2025 11:51 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Wed, 23 Apr 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
Money wasted on electricity repairs, wires still laid on broken poles
फोटो-06- अस्पताल चौराहा पर जर्जर विद्युत पोल। संवाद
विज्ञापन

फोटो-07- स्टेशन रोड पर लगा गला विद्युत पोल। संवाद
- बिजलेस प्लान से शहर में बिजली व्यवस्था को किया जा रहा सुदृढ़
- प्रतिवर्ष 50 करोड़ रुपये के बजट के बाद भी व्यवस्था जस की तस
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। सरकार भले ही बिजली व्यवस्था में सुधार करने के लिए करोड़ों रुपये व्यय कर रही है लेकिन विभागीय जिम्मेदारों की लापरवाही के चलते स्थितियां जस की तस हैं। बिजनेस प्लान के तहत शहर में बिजली के खंभों को बदलने और नए तारों को बिछाने की योजना बनी है।
सरकार ने बीते वित्तीय वर्ष में करीब 45 करोड़ रुपये दिए थे और इस वित्तीय वर्ष में भी 50 करोड़ रुपये भी स्वीकृत हो चुके हैं। हर साल करोड़ों रुपये मिलने के बाद भी शहर में सुधरीकरण का कार्य कहां हुआ और करोड़ों का बजट कहां खपाया जा रहा है। इसकी पोल शहर में कई स्थानों पर जड़ से गल चुके खंभे ही खोल रहे हैं।
विज्ञापन

व्यस्त सड़कों के किनारे 11 केवीए लाइनों के खंभे नीचे से गल कर तारों के सहारे खड़े हुए हैं। इनमें गिरने का डर हमेशा बना रहता है। रोजाना विभागीय अधिकारी और कर्मचारी इन्हीं मार्गाें से गुजरते हैं लेकिन जिम्मेदारों की नजर यह खंभे तब तक नहीं आते हैं जब तक यह आंधी या किसी हादसे में गिर नहीं जाते हैं। विभागीय अधिकारियों की लापरवाही से आम जनता की जान भी संकट में है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दृश्य-1- शहर के सोल्जर बोर्ड चौराहा से पहले पेट्रोल टंकी के सामने ही 11 केवीए का पोल नीचे से पूरी तरह से गल कर सिर्फ तारों के सहारे खड़ा हुआ। इसी खंभे के नीचे कई मैकेनिक काम भी करते रहते है और सामने ही पेट्रोल टंकी है। अचानक से अगर खंभा गिर जाए तो बड़ा नुकसान तो हो सकता है। जान माल को भी खतरा बना हुआ है।

दृश्य-2- सिनेमा चौराहा के आगे स्टेशन रोड पर भी लोग विभागीय जिम्मेदारों की लापरवाही का खामियाजा भुगत सकते हैं। अस्पताल के पास स्टेशन रोड पर भी सड़क के किनारे लगे खंभे जर्जर होकर गिरने की कगार पर पहुंच गए हैं। इन खंभों को भी नहीं बदला जा रहा है। मार्ग कई खंभे तो सड़क पर पूरी तरह से झुक चुके हैं लेकिन शायद विभागीय अधिकारी किसी हादसे के इंतजार में हैं।


वर्जन
बिजली के खंभे जो नीचे से गल चुके हैं, उपभोक्ता उनके बारे में जानकारी दे सकता है। कोई भी पोल अगर खराब है तो उसे वेल्डिंग करा दिया जाएगा और अगर बदलने की स्थिति में है तो बदलवा दिया जाएगा।-कुलदीप शिवहरे, उपखंड अधिकारी, कोयलबाग कालोनी उपकेंद्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed