{"_id":"578146624f1c1b4f677f9b3c","slug":"mohllewasi-upset-by-the-poor-condition-of-road","type":"story","status":"publish","title_hn":"मार्ग की खराब हालत से मोहल्लेवासी परेशान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मार्ग की खराब हालत से मोहल्लेवासी परेशान
अमर उजाला ब्यूरो,हरदोई
Updated Sun, 10 Jul 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
जामा मस्जिद से करबला जाने वाले मार्ग की हालत।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छिपीटोला में करबला और मदरसे तक जाने वाले मार्ग की हालत खराब है। बारिश के बाद यह सड़क चलने लायक नहीं रह गई। इससे मस्जिद और मदरसे के लिए आने- जाने वालों को दुश्वारियां हो रही हैं। मोहल्ले के लोगों ने मार्ग व नाली ठीक कराए जाने की मांग की है।
छिपीटोला मोहल्ले के मोहम्मद मुबीन, खालिद सिद्दीकी, मोहम्मद सईद, खुशीराम, बबलू, रामऔतार, श्रवण, मोहम्मद यूनुस, निसार व अजीमुद्दीन आदि ने बताया कि जामा मस्जिद चौराहे से करबला तक जाने वाली यह सड़क कटरा बाजार से मोहल्ला छिपीटोला को जोड़ती है। इसी रोड पर मदरसा और मस्जिद है। शियाओं का पवित्र धार्मिक स्थल करबला भी इसी रोड पर है।
दस साल पहले बनी यह सड़क जगह-जगह से जर्जर हो चुकी है। बारिश के बाद से सड़क पर जगह-जगह जलभराव और कीचड़ से राहगीरों का चलना दूभर हो गया है। इससे नमाजियों और मदरसा छात्रों को बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।