फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   modi and yogi selling country in the hand of adani and ambani

अडानी और अंबानी के हाथों देश बेच रहे हैं योगी-मोदी : मेघा पाटकर

Mon, 01 Nov 2021 11:28 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 01 Nov 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
modi and yogi selling country in the hand of adani and ambani
-संडीला में आयोजित किसान पंचायत को संबोधित करती मेघा पाटकर। संवाद - फोटो : HARDOI
संडीला (हरदोई)। जन आंदोलन की राष्ट्रीय समन्वयक मेधा पाटकर ने कहा है कि मोदी और योगी उद्योगपति अडानी और अंबानी के हाथों देश को बेच रहे हैं। यही वजह है कि महंगाई बढ़ी है, ईंधन से लेकर घरेलू गैस तक मंहगी हुई है। उन्होंन लखीमपुर खीरी कांड में केंद्रीय गृह राज्यमंत्री की बर्खास्तगी अब तक न होने पर आश्चर्य भी जताया।
विज्ञापन

संडीला के तहसील परिसर में सोशलिस्ट पार्टी (इंडिया) के बैनर तले आयोजित किसान पंचायत में उन्होंने ने कहा कि महंगाई के चलते लोगों का घरेलू बजट तक बिगड़ रहा है, लेकिन देश को अडानी और अंबानी के हाथों बेचा जा रहा है। उन्होंने कहा कि किसान त्राहि-त्राहि कर रहा है। किसान आंदोलन को 11 माह से अधिक समय हो गया है, लेकिन सरकार कृषि कानूनों को वापस नहीं ले रही है। यह हाल तब है जबकि दिल्ली के चारों तरफ डेरा डाले हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि किसानों को धान का समर्थन मूल्य नहीं मिलता, जिसके कारण धान बिचौलियों के हाथों बेचने पर मजबूर होना पड़ता है। सरकार किसानों की समस्याओं को अनावश्यक रूप से खींच रही है। किसान नेता पूनम पंडित ने कहा कि दोनों सरकारें किसानों और गरीबों के विरुद्ध कार्य कर रही हैं। जबरदस्त बेरोजगारी है और युवा रोजगार के लिए मारा-मारा घूम रहा है। आयोजक मैग्सेेसे पुरस्कार विजेता संदीप पंाडेय के नेतृत्व में सात सूत्री ज्ञापन एसडीएम को दिया गया। इस दौरान संडीला नगर पालिका के अध्यक्ष रईस अंसारी, भाकियू लोकतांत्रिक के राकेश चौहान, संडीला विकास मंच के राजेश अवस्थी ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। इनसेट
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्ञापन में की गईं मांगें
छुट्टा मवेशियों से किसानों के खेतों को बचाने का उपाय किया जाए। खेतों को बचाने के लिए कटीले तार लगाने पर लगा प्रतिबंध हटाया जाए। पराली जलाने पर प्रतिबंध हटाया जाए। किसानों के सारे कर्ज माफ किए जाए। किसानों को मुफ्त बिजली दी जाए। आम किसानों की समस्याओं का निस्तारण किया जाए। युवाओं को रोजगार की गारंटी दी जाए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed