{"_id":"5ef8da118ebc3e42d3713abf","slug":"mobile-shop-caught-fire-hardoi-news-knp568148651","type":"story","status":"publish","title_hn":"शार्ट सर्किट से मोबाइल व कंप्यूटर्स की दुकान में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शार्ट सर्किट से मोबाइल व कंप्यूटर्स की दुकान में लगी आग
विज्ञापन
शाहाबाद के मोहल्ला शंभा बाजार में दुकान से उठती आग की लपटें व आस पास मौजूद लोग। संवाद
- फोटो : HARDOI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहाबाद। नगर के शंभा बाजार स्थित मोबाइल व कंप्यूटर की दुकान में शनिवार रात शार्ट सर्किट से आग लग गई। सूचना मिलने पर पहुंचे दुकानदार ने पुलिस व आसपास के लोगों के साथ मिलकर आग बुझाई। लेकिन तब तक लाखों का सामान जलकर राख हो गया।
शंभा बाजार निवासी राहुल गुप्ता की शंभा बाजार में मोबाइल व कंप्यूटर की दुकान है। शनिवार रात लगभग 11 बजे दुकान से धुआं उठने पर आस पास के लोगों ने राहुल व पुलिस को जानकारी दी। राहुल, सीओ उमाशंकर सिंह एवं कोतवाल महेश चद्र पांडेय मौके पर पहुंच गए। तब तक आग की लपटों ने पूरी दुकान को चपेट में ले लिया।
फायर ब्रिगेड को सूचना देने के साथ ही राहुल व पुलिसकर्मियों ने आसपास मौजूद लोगों की मदद से निजी संसाधनों से आग बुझाने की कोशिश शुरू कर दी। लगभग एक घंटे की मशक्कत के बाद दमकल मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आग पर काबू पाया जा चुका था। राहुल ने शार्ट सर्किट से आग लगने की बात कही है। राहुल के मुताबिक लगभग 15 लाख रुपये के मोबाइल, कंप्यूटर का सामान व फर्नीचर जल गया।