फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   mnrega upaukt dont get paper

मनरेगा उपायुक्त को नहीं मिले अहिरोरी के पौधरोपण संबंधी अभिलेख

Sun, 29 Nov 2020 11:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 29 Nov 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
mnrega upaukt dont get paper
हरदोई। अहिरोरी विकास खंड के 15 गांवों में पौधरोपण के नाम पर हुए खेल पर पर्दा डालने की कोशिशें तेज हो गईं हैं। संबंधित गांवों में तैनात सचिवों पर अभिलेखों में बैक डेट में हस्ताक्षर कराने का दबाव बनाया जा रहा है। उधर दूसरी ओर पौधरोपण से संबंधित अभिलेख मनरेगा उपायुक्त के सामने 28 नवंबर को प्रस्तुत नहीं किए गए।
विज्ञापन

अहिरोरी में मनरेगा के तहत 15 गांवों में पौधरोपण का दावा कर पौधों की खरीद के नाम पर साढ़े छह लाख रुपये का भुगतान कर दिया गया। अमर उजाला ने इस गोलमाल का खुलासा प्रमुखता से 24 नवंबर को किया था। डीएम और सीडीओ ने प्रकरण संज्ञान में लेकर मनरेगा उपायुक्त से पूरे मामले की रिपोर्ट तलब की है। उपायुक्त प्रमोद सिंह चंद्रौल ने अहिरोरी बीडीओ अमरेश सिंह चौहान और एडीओ आईएसबी राजीव पांडेय से जवाब तलब किया है।
विज्ञापन

28 नवंबर तक स्पष्टीकरण देने और पौधरोपण से संबंधित पत्रावलियां उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए थे। मनरेगा उपायुक्त प्रमोद सिंह चंद्रौल ने बताया कि ब्लाक से पौधरोपण से संबंधित पत्रावलियां अभी उपलब्ध नहीं कराई गईं हैं। स्पष्टीकरण भी न मिलने की बात उन्होंने कही। उधर दूसरी ओर संबंधित ग्राम सचिवों पर पौधरोपण संबंधी अभिलेखों पर बैक डेट में हस्ताक्षर करने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। दरअसल ग्राम सचिवों ने जिम्मेदारों को ज्ञापन देकर पौधरोपण और किए गए भुगतान के बारे में कोई जानकारी न होने की बात कही थी। मनरेगा उपायुक्त प्रमोद सिंह चंद्रौल का कहना है कि जांच पूरी तरह पारदर्शी हो रही है, जो दोषी होगा उसी पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed