{"_id":"68adfa94ccb7e700bb01a3b2","slug":"mla-made-indecent-comment-on-jagadguru-rambhadracharya-gave-clarification-after-being-trolled-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-136400-2025-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: जगद्गुरु रामभद्राचार्य पर विधायक ने की अभद्र टिप्पणी, ट्रोल होने पर दी सफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: जगद्गुरु रामभद्राचार्य पर विधायक ने की अभद्र टिप्पणी, ट्रोल होने पर दी सफाई
विज्ञापन
हरदोई। जगद्गुरु रामभद्राचार्य का प्रेमानंदजी महाराज को लेकर दिए गए बयान पर मचे घमासान में गोपामऊ से भाजपा विधायक श्याम प्रकाश भी कूद पड़े। सोशल मीडिया पर उन्होंने रामभद्राचार्य पर तीन अमर्यादित टिप्पणियां कर दीं।
इस कारण सोशल मीडिया पर विधायक को ट्रोल किया जाने लगा। इसका पता चलने पर विधायक ने फेसबुक पोस्ट के जरिये कहा कि रामभद्राचार्य से कोई निजी दुर्भावना नहीं है। रामभद्राचार्य ने प्रेमानंद महाराज और पूर्व में ब्राह्मण समाज के प्रति गलत टिप्पणी की थी। इस कारण व्यथित होने पर मैंने भी कुछ टिप्पणी कर दी।
जगद्गुरु रामभद्राचार्य का प्रेमानंद महाराज को लेकर दिया गया एक बयान न सिर्फ सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था बल्कि अखबारों की सुर्खियां भी बना था। हालांकि, सोमवार को चित्रकूट में रामभद्राचार्य ने इस मामले पर स्थिति स्पष्ट की थी। उन्होंने कहा था कि प्रेमानंद के लिए कोई भी अभद्र टिप्पणी नहीं की और वह मेरी दृष्टि में पुत्रवत हैं। यह भी कहा था कि जो भ्रम फैलाया जा रहा है वह गलत है।
विज्ञापन
उधर, दूसरी ओर इसी मामले में गोपामऊ से भाजपा विधायक श्याम प्रकाश ने सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी कर डाली। उन्होंने न सिर्फ रामभद्राचार्य पर सवाल उठाए बल्कि कई आरोप भी लगा दिए। इसका पता चलते ही सोशल मीडिया पर सनातन धर्म को मानने वालों ने श्याम प्रकाश को ट्रोल करना शुरू कर दिया।
सोशल मीडिया पर श्याम प्रकाश को लेकर भी टिप्पणियां होने लगीं। इसके बाद विधायक श्याम प्रकाश ने अपने अधिकृत फेसबुक पेज पर आकर सफाई दी। कहा कि वह प्रेमानंद महाराज के अनुयाई और समर्थक हैं। रामभद्राचार्य से कोई निजी दुर्भावना नहीं है और मैं सभी सच्चे संतों का सम्मान करता हूं।