{"_id":"61f42deb5cb2e90162534b23","slug":"missing-wife-didnt-found-husband-suicide-hardoi-news-knp6776254172","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता पत्नी नहीं मिली, किसान ने तमंचे से खुद को गोली मारी, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापता पत्नी नहीं मिली, किसान ने तमंचे से खुद को गोली मारी, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलग्राम। दो माह से लापता पत्नी का सुराग न मिलने से आहत किसान ने तमंचे से खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने मौके से तमंचा बरामद कर शव का पोस्टमार्टम कराया है।
क्षेत्र के गांव बरगावां निवासी मोहित (37) के कमरे से गुरुवार देर रात गोली चलने की आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे। कमरे में उसका शव खून से लथपथ पड़ा मिला। उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी। बताया कि मोहित की शादी 11 वर्ष पूर्व रूपाली के साथ हुई थी। उसके दो बच्चे भी हैं। दो माह पूर्व उसकी पत्नी घर से लापता हो गई थी।
तब से वह पत्नी की तलाश कर रहा था। साले अमित ने बताया कि पत्नी का सुराग न लगने से परेशान होकर मोहित ने गोली मारकर जान दे दी। पुलिस ने जांच कर मौके से तमंचा बरामद किया। कोतवाल राजवीर सिंह ने बताया कि रूपाली की गुमशुदगी थाने में दर्ज है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।