फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   missing farmer deadbody found hanged

लापता किसान का शव फांसी पर लटकता मिला

Tue, 07 Apr 2020 09:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2020 09:15 PM IST
विज्ञापन
missing farmer deadbody found hanged
विजय की फाइल फोटो। - फोटो : HARDOI
भरावन। अतरौली थाना क्षेत्र के ग्राम श्यामदासपुर से रविवार देर शाम संदिग्ध हालात में लापता हुए किसान का शव मंगलवार को बाग में आम के पेड़ पर फांसी के फंदे से लटकता मिला। परिजनों ने मानसिक बीमारी से परेशान होकर खुदकुशी करने की बात कही है।
विज्ञापन

ग्राम श्यामदासपुर निवासी विजय (28) पुत्र शिवबख्श किसान था। बड़े भाई सुनील ने बताया कि विजय मानसिक रूप से बीमार था और उसका उपचार लखनऊ मेडिकल कालेज से कराया जा रहा था।
विज्ञापन

रविवार देर शाम विजय घर से बिना बताए ही कहीं चला गया था। सोमवार को रिश्तेदारों व आसपास के गांवों में उसकी तलाश की गई, लेकिन सुराग नहीं मिला। मंगलवार सुबह 10 बजे गांव में ही खेतों में गेहूं काटने गए ग्रामीणों ने आम के बाग में विजय का शव फांसी पर लटकता देखा। उसने अपने ही अंगौछे से फांसी लगाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर परिजन और पुलिस मौके पर पहुंच गए। मृतक के परिवार में पत्नी संजू, पुत्री अंजली और पुत्र माइकल है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। थाने के प्रभारी निरीक्षक संतोष तिवारी ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों ने कोई आरोप नहीं लगाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed