फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   mila jula bazar khula raha

पांच दिन बाद गुरुवार को शहरी बाजार गुलजार

Thu, 23 Jul 2020 11:37 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2020 11:37 PM IST
विज्ञापन
mila jula bazar khula raha
हरदोई। पांच दिनों की बंदी के बाद गुरुवार को शहर के बाजार गुलजार हो गए। दो व्यापारी संगठन छोटे दुकानदारों और त्योहार के मद्देनजर बाजार खुलने की बात पर बुधवार को ही सहमत हो गए थे। गुरुवार को दोनों व्यापारी संगठनों के प्रतिनिधियों ने अपनेे-अपने प्रतिष्ठानों पर बैठ कर व्यापारिक कार्य भी किए। इससे इतर एक व्यापारी संगठन समाज हित में बाजार बंदी की बात पर ही कायम नजर आया। अध्यक्ष ने अपना प्रतिष्ठान बंद रखा।
विज्ञापन

शनिवार और रविवार को शासन स्तर से लॉकडाउन रहता है। मंगलवार को शहर में बाजार की साप्ताहिक बंदी होती है। बीते दिनों शहर में बढ़े कोरोना संक्रमण को देखते हुए जिला उद्योग व्यापार संगठन अध्यक्ष पवन जैन, अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह गौर व उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष विमलेश दीक्षित ने सामूहिक रूप से निर्णय लिया था कि शहर के बाजार को सात दिनों के लिए बंद किया जाए। जिलाधिकारी को पत्र देकर 20 से 26 जुलाई तक बाजार बंद करने की मांग की थी। इस पर प्रशासन ने अपनी सहमति दे दी थी। वहीं साप्ताहिक बंदी के बाद बुधवार को कुछ लोगों ने दुकानें खोल दी थीं। इन दुकानदारों ने व्यापारी नेताओं के तर्क से भी असहमति जता दी थी। इसके बाद व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष विमलेश दीक्षित ने जिलाधिकारी को संदेश भेजकर बंदी वापस भी ले ली। उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह गौर ने भी इस बंदी को व्यापारी हित में न बताकर हाथ खींच लिए थे। गुरुवार सुबह अधिकांश दुकानें खुली नजर आईं। व्यापारिक संगठनों के अध्यक्षों की भी दुकानें खुली रहीं। अध्यक्ष विमलेश दीक्षित व अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह गौर भी अपने प्रतिष्ठानों में नजर आए।
विज्ञापन

फिलहाल जनहित में नहीं खोलेंगे दुकान
हरदोई। रेलवेगंज स्थित जिला उद्योग व्यापार संगठन के अध्यक्ष पवन जैन ने गुरुवार को अपना प्रतिष्ठान बंद रखा। उनका कहना है कि जनहित को ध्यान में रखकर ही फैसला लिया था। इस पर आज भी अडिग हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

त्योहार में छोटे दुकानदारों को आ रही थीं मुश्किलें
हरदोई। शहर के बड़े चौराहा स्थित अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह गौर ने भी गुरुवार से अपना प्रतिष्ठान खोल दिया। वह मौजूद भी रहेे। उनका कहना था कि व्यापारी वर्ग त्योहारों को लेकर परेशान है। कहां तक दुकानें बंद रखेगा। अब बचाव का जरिया सोशल डिस्टेंसिंग है।

हम व्यापारियों के दुश्मन नहीं बन सकते
हरदोई। बिलग्राम चुंगी रोड पर स्थित उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष विमलेश दीक्षित ने भी अपना प्रतिष्ठान खोल दिया। उन्होंने कहा कि वह व्यापारियों के दुश्मन नहीं हो सकते। बंदी का उद्देश्य पूरा नहीं हो रहा था। सिर्फ बाजार बंद रखने से कोरोना संक्रमण रुकने से रहा। उन्होंने एक बार फिर व्यापारी हित में फैसला लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed