फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Mike from the current death Moazzin

माइक में करंट से मोअज्जिन की मौत

Wed, 19 Aug 2015 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई Updated Wed, 19 Aug 2015 12:18 AM IST
विज्ञापन
Mike from the current death Moazzin

कसबे के मोहल्ला लोहानी स्थित मसजिद से अजान देने के

विज्ञापन
दौरान माइक में उतरे करंट की चपेट में आकर वृद्ध की मौत हो गई। नमाज पढ़ने के लिए मसजिद आए नमाजियाें ने जब उनका शव पड़ा देखा तो हड़कंप मच गया।

लोहानी स्थित शिया मसजिद पंजतनी में मोहल्ले के ही मुस्तफा हुसैन जैदी (70) मोअज्जिन पद पर थे। वह नगर पालिका से सेवानिवृत्ति केे बाद से मसजिद में खिदमत दे रहे थे। मंगलवार की सुबह वह फज्र की अजान कहने के लिए घर से निकले थे। अजान कहने के दौरान ही माइक में करंट से वह बुरी तरह से झुलस कर मसजिद में ही गिर गए।

थोड़ी देर बाद जब नमाजियों के आने का सिलसिला शुरू हुआ तो लोगों ने उन्हें मृत पाया। सबसे पहले मसजिद पहुंचे शमशाम अली ने बताया कि शव के पास ही माइक पड़ा हुआ था। उन्होंने जैसे ही माइक हटाने के लिए छुआ तो उन्हें भी करंट का झटका लगा। इसकी खबर फैलते ही मसजिद परिसर में भीड़ उमड़ पड़ी।

परिजनों में भी हादसे की खबर से कोहराम मचा हुआ है। मोहल्लेवासियों के मुताबिक अजान के पहले दो अल्फाज अदा करने के बाद मुस्तफा जैदी की आवाज खामोश हो गई थी। मृतक अपने पीछे तीन पुत्रियों और दो पुत्रों का परिवार छोड़ गए हैं। अल्लाह की बड़ाई बुलंद करते हुए उनकी मौत पर उलमा-ए-कराम भी अंतिम दर्शन को पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed