फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Midnight arrived Bajpai listen complain

आधी रात दुखड़ा सुनने पहुंचे बाजपेई

Sat, 22 Aug 2015 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई Updated Sat, 22 Aug 2015 12:08 AM IST
विज्ञापन
Midnight arrived Bajpai listen complain

सुरसा थाना क्षेत्र के एक गांव मेें किशोरी से

विज्ञापन
दुष्कर्म और बेरहमी से हत्या की जानकारी पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत बाजपेई गुरुवार की रात 12 बजे गांव पहुंचे और पीड़ित परिवार का दुख दर्द सुनने के बाद उन्हें हर संभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि वह इस मुद्दे को शुक्रवार को सदन में उठाएंगे।

उधर, राज्य महिला आयोग की सदस्य माला द्विवेदी पीड़ित परिवार से मिली और उनका दुख दर्द सुना। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाजपेई के साथ सेवानिवृत्त दो आईएएस अफसर व भाजपा नेता पीड़िता के गांव पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार से बिंदुवार जानकारी ली और आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर आशंका जताई।

जिस पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आरोपी हरहाल में जेल जाएंगे। उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएगी। उन्होंने इस बाबत एएसपी पूर्वी बीसी दुबे से वार्ता की। जिस पर उन्होंने कहा कि दोनों आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं, पर कुछ ग्रामीणों ने उन्हें छोड़ने की आशंका जता दी, जिस पर प्रदेश अध्यक्ष स्वयं थाने के लिए चल दिए।

वहां हवालात में दोनों आरोपियों को बंद देखने के बाद वह शांत हुए। इस दौरान पत्रकारों से रूबरू होते हुए उन्होंने कहा कि सूबे की कानून व्यवस्था बहुत खराब है। जिले में भी एक घराने के आदेश पर पुलिस काम कर रही है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

इसके बाद देर रात वह लखनऊ को रवाना हो गए। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव रंजन मिश्र, अखिलेश पाठक, संदीप सिंह, अजीत सिंह बब्बन समेत कई पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे। इधर, भाजपा संासद अंशुल वर्मा भी शुक्रवार को पीड़ित परिवार से मिले और उन्हें ढांढस बंधाया।

उधर, राज्य महिला आयोग की सदस्य माला द्विवेदी पीड़ित परिवार से मिली और उनकी हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। उन्होंने रानी लक्ष्मीबाई सम्मान योजना के अंतर्गत पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद दिलाने का आश्वासन दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed